{"_id":"69b07b139c817c2fba0c9a02","slug":"rahul-gandhi-kept-his-promise-to-a-farmers-family-attended-their-wedding-and-blessed-their-daughter-sonipat-news-c-197-1-snp1007-150670-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: राहुल गांधी ने निभाया किसान परिवार से किया वादा, शादी में आकर बेटी को दिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: राहुल गांधी ने निभाया किसान परिवार से किया वादा, शादी में आकर बेटी को दिया आशीर्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
गोहाना के गांव मदीना में किसान संजय की बेटी तनु की शादी में आशीर्वाद देने पहुंचे कांग्रेस सांसद
विज्ञापन
गोहाना (सोनीपत)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार मंगलवार को गांव मदीना में किसान संजय की बेटी की शादी में आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे। वर्ष 2023 में शिमला जाते समय राहुल गांधी अचानक संजय के खेत में पहुंचकर ट्रैक्टर चलाने के साथ धान की रोपाई की थी। उसके बाद उन्होंने परिवार और करीबियों को दिल्ली बुलाया था।
उन्होंने संजय के परिवार से हर सुख-दुख में शरीक होने का वादा किया था। राहुल गांधी ने मंगलवार को उसे निभाते हुए बड़ा संदेश दिया है। सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर मदीना पहुंचे राहुल गांधी का रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने स्वागत किया। गांव वालों ने भी परंपरागत तरीके से पगड़ी पहनाकर आवभगत की।
राहुल गांधी ने परिवार से मिलकर हरियाणा की परंपरा, संस्कृति के बारे में पूछा। लोगों के सुख-दुख के बारे में जाना। इस दौरान उन्होंने चूरमा, दूध, लड्डू का भी स्वाद लिया। इस दौरान तनु के हाथों से मिस्सी रोटी का निवाला भी खाया।
राहुल गांधी ने अपने हाथ से दीपेंद्र हुड्डा और तनु के पिता संजय को जलेबी खिलाई। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। किसी तरह का कोई बयान नहीं दिया और न ही कोई राजनीतिक बात कही।
गिफ्ट में 55 इंच की एलईडी टीवी और शगुन दिया
राहुल गांधी की ओर से एक दिन पहले ही शादी के गिफ्ट के तौर पर 55 इंच की एलईडी टीवी पहुंचाया गया था। मंगलवार को उन्होंने लिफाफे में तनु को शगुन भी दिया। तनु की मां सुनीता ने कहा कि उनके लिए यही बहुत बड़ी बात है कि राहुल गांधी हमारे यहां आए।
Trending Videos