{"_id":"69b07ab323e00ebba10192ef","slug":"commercial-cylinder-supplies-halted-industries-issued-notices-to-shut-off-gas-at-any-time-sonipat-news-c-197-1-snp1015-150677-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति रोकी, उद्योगों को कभी भी गैस बंद करने का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति रोकी, उद्योगों को कभी भी गैस बंद करने का नोटिस
विज्ञापन
सनी, ढाबा संचालक
विज्ञापन
सोनीपत। अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर आम लोगों के साथ व्यापारियों पर भी पड़ने लगा है। ईरान-इस्राइल युद्ध की वजह से गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति प्रभावित होने से जिले में भी इसकी सप्लाई पर असर पड़ने लगा है।
गैस आपूर्ति की स्थिति को देखते हुए गैस कंपनियों ने जिले में व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति बंद कर दी है। साथ ही घरेलू गैस सिलिंडरों की आपूर्ति पर भी 25 दिन की कैपिंग लगा दी है। हालांकि, अभी पाइपलाइन से कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति जारी है। इससे मुरथल के ढाबे चल रहे हैं लेकिन संचालक भी संशय में हैं।
गेल गैस ने जिले के उद्योगपतियों को कभी भी गैस की आपूर्ति बंद करने का नोटिस जारी कर दिया है। जिले के गैस वितरकों को कंपनी की ओर से मंगलवार को मैसेज भेजकर व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति बंद करने का आदेश दिया गया है।
दहिया गैस एजेंसी, सारंग रोड के प्रोपराइटर राजेश दहिया ने बताया कि आज ही कंपनी की ओर से व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति बंद करने का मैसेज आया है। इसी तरह मधु गैस एजेंसी, मामा-भांजा चौक के कर्मचारी ने बताया कि घरेलू गैस की आपूर्ति चल रही है लेकिन एक बार सिलिंडर लेने के 25 दिन बाद ही दूसरा सिलिंडर मिल सकेगा।
कंपनी की ओर से डिलिवरी पर 25 दिन का कैप लगाया गया है। इससे घरेलू गैस उपभोक्ताओं में भी बेचैनी तो होने के साथ शहरी क्षेत्र में व्यावसायिक सिलिंडरों का उपयोग कर ढाबा चलाने वाले परेशान हैं।
शहर के कच्चे क्वार्टर, सुभाष चौक आदि स्थानों पर ढाबा, रेस्टोरेंट चलाने वालों ने कहा कि अभी तो उनके पास पुराना स्टॉक है लेकिन एक दिन बाद स्टॉक समाप्त होने के बाद स्थिति विकट हो सकती है। उनके पास ढाबा, रेस्टोरेंट बंद करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।
-- --
मुरथल के ढाबों पर जारी है पाइपलाइन से आपूर्ति
मुरथल के ढाबों पर फिलहाल गैस की आपूर्ति सुचारु है। यहां पाइपलाइन के जरिए गेल गैस इंडिया लिमिटेड की ओर से गैस की आपूर्ति की जा रही है लेकिन युद्ध की स्थिति को देखते हुए यहां के ढाबा संचालक भी चिंतित हैं क्योंकि उनके पास गैस के अलावा अपने चूल्हे, भट्ठी, तंदूर आदि जलाने के लिए कोई और वैकल्पिक साधन नहीं है। यदि आपूर्ति बंद हुई तो पूरा कारोबार ही ठप हो जाएगा। मुरथल के ढाबे सूने हो जाएंगे।
-- -
उद्योगपतियों की बेचैनी बढ़ी
गेल गैस इंडिया लिमिटेड की ओर से मंगलवार को जिले के उद्योगपतियों को किसी भी वक्त गैस की आपूर्ति बंद होने का नोटिस भेजा गया है। जिले के कुंडली, लिवासपुर, मुरथल इंडस्ट्रियल एरिया में बर्तन, जूते आदि की कई फैक्टरियां हैं। इनमें फर्नेश आदि चलते हैं। यदि गैस की सप्लाई बंद हुई तो फैक्टरी ही बंद हो जाएगी। उद्योगपतियों के साथ इसे चलाने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है क्योंकि एनसीआर में डीजल से फर्नेश या जनरेटर चलाने पर प्रतिबंध है इसलिए फैक्टरियों में इसकी व्यवस्था भी नहीं है।
वर्जन
सोमवार शाम को गेल गैस इंडिया लिमिटेड की ओर से ईमेल के जरिए सूचना दी गई है कि उनकी आपूर्ति फिलहाल जारी रहेगी। साथ ही कंपनी ने कहा है कि सप्लाई पर बारीकी से नजर रखी जा रही है लेकिन अब इंडस्ट्रीज को नोटिस दे दिया है। ऐसे में शंका जरूर है कि कहीं हमारी आपूर्ति भी न रोक दी जाए। ढाबों पर गैस के अलावा कोई वैकल्पिक इंतजाम नहीं है। -अमरीक सिंह, प्रोपराइटर, सुखदेव ढाबा, मुरथल।
-- -
गेल गैस कंपनी ने अपने सभी उपभोक्ता फैक्टरियों, उद्योगपतियों को नोटिस भेज दिया है। सप्लाई कभी भी बंद हो सकती है। इसको लेकर सभी उद्योगपति परेशान हैं क्योंकि गैस की सप्लाई बंद होते ही उनका काम ठप हो जाएगा। काम रुकते ही उन्हें ऑर्डर पूरा करने और समय पर सप्लाई देने में परेशानी आएगी। उनका बहुत बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। -सुभाष गुप्ता, प्रधान, कुंडली इंडस्ट्रीज एसोसिएशन
-- --
कॉमर्शियल गैस की सप्लाई बंद होने से ढाबा चलाना मुश्किल हो गया है। गैस नहीं मिलने के कारण समय पर खाना बनाना भी चुनौती बन गया है। ग्राहकों की संख्या कम हो रही है और कारोबार पर सीधा असर पड़ रहा है। -संदीप, ढाबा संचालक
-- -
कॉमर्शियल गैस की किल्लत के कारण हमारे रोजमर्रा के कामकाज में काफी दिक्कत आ रही है। अगर जल्द सप्लाई शुरू नहीं हुई तो छोटे ढाबा संचालकों के लिए खर्च निकालना भी मुश्किल हो जाएगा। ढाबा बंद ही करना पड़ सकता है। -सनी, ढाबा संचालक, गन्नौर
-- -- -
फिलहाल अधिकारिक तौर पर किसी तरह का कोई आदेश-निर्देश नहीं आया है। घरेलू गैस की आपूर्ति सामान्य है। सप्लाई पर नजर रखी जा रही है। विभागीय स्तर पर यदि किसी तरह का आदेश आएगा तो उसका पालन सुनिश्चित किया जाएगा। -विंशेल सहरावत, डीएफएसओ, सोनीपत
Trending Videos