सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   young woman wanted to marry the man of her choice her father slit her throat and killed her In Sonipat

आन के लिए हत्या: अपनी पसंद के युवक से करना चाहती थी शादी, पिता ने गला रेत मार डाला; पड़ोस में गई थी मां

अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 13 Apr 2026 03:31 PM IST
विज्ञापन
सार

सोनीपत में आन के लिए हत्या का मामला सामने आया है। युवती अपनी पसंद के युवक से शादी करना चाहती थी। पिता ने गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के समय मां पड़ोस में गई थी। युवती पिता और भाई के साथ घर पर थी।

young woman wanted to marry the man of her choice her father slit her throat and killed her In Sonipat
sonipat murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

सोनीपत के गोहाना की देवीपुरा कॉलोनी में रविवार को एक पिता ने अपनी आन के लिए बेटी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। 23 वर्षीय चीनू अपनी पसंद के युवक से शादी करना चाहती थी जबकि परिवार कहीं और शादी कराना चाहता था। 
Trending Videos


रविवार सुबह घर में इस बात को लेकर फिर विवाद हो गया। घटना से पहले झगड़े की सूचना पर दुर्गा शक्ति टीम (महिला पुलिस) भी मौके पर पहुंची थी लेकिन परिजनों ने इसे सामान्य पारिवारिक मामला बताकर टाल दिया। पर कुछ समय बाद फिर कहासुनी हुई और पिता अनिल ने घर का दरवाजा बंद कर चीनू पर चाकू से हमला कर उसकी जान ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चीनू एक निजी कॉलेज में एएनएम द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। उसकी शादी को लेकर परिवार में तनाव बना हुआ था। घटना के समय घर में पिता अनिल, बेटा और चीनू मौजूद थे जबकि उसकी मां पड़ोस में गई हुई थी। 

हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया। घर के अंदर गेट के पास युवती का शव खून से लथपथ पड़ा था। डीसीपी जितेंद्र गहलावत ने बताया कि आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में परिवार के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

ट्रांसपोर्टर पिता और चीनू में अक्सर होता था झगड़ा
गोहना के देवीनगर निवासी अनिल (50) और बेटी चीनू में अक्सर झगड़ा होता था। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि चीनू अपनी पसंद के लड़के से शादी की जिद पर अड़ी हुई थी। इस बात को लेकर घर में अक्सर कलह होता था। 

 

कई बार नौबत मारपीट तक भी पहुंची थी। रविवार को भी घर में इसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। पड़ोसियों ने बताया कि घर से इतनी जोर से चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं कि उन्होंने ही पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed