फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Two people died in road accident at 152-D

152-डी पर दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से टकराई कार, दो लोगों की मौत; गाड़ी के उड़े परखच्चे

Sat, 15 Aug 2026 05:08 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 15 Aug 2026 05:08 PM IST
सार

हरियाणा के 152 डी पर तेज रफ्तार कार की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था की कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Two people died in road accident at 152-D
कार के उड़े परखच्चे - फोटो : संवाद

विस्तार

नेशनल हाईवे-152डी के पास ढांड क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कार के अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराने के कारण हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन

 
ढांड थाना पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर रात एक कार नेशनल हाईवे-152डी के नजदीक से गुजर रही थी। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार राजेश कुमार शर्मा निवासी जयपुर और मिहिर सक्सेना निवासी अलीगढ़/बीकानेर की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन

वहीं, पलवी सक्सेना और तुषार सक्सेना, दोनों निवासी जयपुर, गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका उपचार जारी है। ढांड थाना प्रभारी शक्ति सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई थी। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। 

दुर्घटनाग्रस्त कार की जांच के दौरान उसमें शराब की बोतलें भी बरामद की हैं। हालांकि, हादसा किस कारण से हुआ और दुर्घटना के समय कार कौन चला रहा था। इसकी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घायल पलवी सक्सेना के बयान भी पुलिस ने दर्ज किए हैं। पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे को लेकर पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed