फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two farmers died after their car fell into a minor canal in Sirsa Kalanwali

सिरसा: कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, दो किसानों की डूबने से मौत

Fri, 14 Aug 2026 11:30 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Published by: मयूर शर्मा Updated Fri, 14 Aug 2026 11:30 PM IST
सार

हरनैब सिंह और वचित्र सिंह कार में सवार होकर कालांवाली से गांव देसूमलकाना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान  उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर माइनर में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन
Two farmers died after their car fell into a minor canal in Sirsa Kalanwali
स्कॉर्पियो की टक्कर से तीन भाई-बहनों में से एक की हुई मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

सिरसा जिले में कालांवली के गांव देसूमलकाना के पास शुक्रवार रात एक हादसे में कार माइनर में गिरने से दो किसानों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव देसूमलकाना निवासी करीब 40 वर्षीय हरनैब सिंह और 70 वर्षीय वचित्र सिंह के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही कालांवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकलकर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिरसा के सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हरनैब सिंह और वचित्र सिंह कार में सवार होकर कालांवाली से गांव देसूमलकाना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान  उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर माइनर में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सामने से आ रहे वाहन की तेज लाइट पड़ने के कारण कार चालक को सड़क दिखाई नहीं दी और कार अनियंत्रित होकर माइनर में गिरने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारों में पसरा मातम

हादसे की सूचना गांव देसूमलकाना पहुंचते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया। बताया गया है कि मृतक हरनैब सिंह के परिवार में 18 वर्षीय अविवाहित बेटा है। वहीं मृतक वचित्र सिंह के चार बेटे हैं और चारों विवाहित हैं। दोनों किसानों की मौत की खबर से गांव में शोक की लहर है।


कालांवाली पुलिस ने बताया कि घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों शवों को सिरसा के सामान्य अस्पताल में रखा गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed