{"_id":"6a7f54617d6a2449af06d0c4","slug":"the-market-road-stuck-in-potholes-mp-listened-to-the-traders-woes-over-the-incomplete-work-of-the-rainy-season-line-in-rodi-market-sirsa-news-c-128-1-svns1027-163253-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गड्ढों में उलझी बाजार की राह, सैलजा बोलीं-सड़कों को संवारे प्रशासन, रोड़ी बाजार में बरसाती लाइन के अधूरे काम पर सांसद ने सुनी व्यापारियों की पीड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गड्ढों में उलझी बाजार की राह, सैलजा बोलीं-सड़कों को संवारे प्रशासन, रोड़ी बाजार में बरसाती लाइन के अधूरे काम पर सांसद ने सुनी व्यापारियों की पीड़ा
Fri, 14 Aug 2026 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
सिरसा में बरसाती लाइन के कार्य का निरीक्षण करते हुए सांसद कुमारी सैलजा। पार्टी।
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। सांसद कुमारी सैलजा ने शुक्रवार को करीब एक घंटे के दौरे में शहर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने रोड़ी बाजार में बरसाती पानी निकासी परियोजना का निरीक्षण किया। व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान कालांवाली विधायक शीशपाल केहरवाला और विधायक गोकुल सेतिया भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के बाद सैलजा ने व्यापार मंडल पदाधिकारियों और दुकानदारों से मुलाकात की। व्यापारियों ने बरसाती लाइन के लिए खोदी गई सड़कों और अधूरे काम की समस्या उठाई।
व्यापारी नेता हीरालाल शर्मा सहित दुकानदारों ने बताया कि पाइप लाइन डालने के बाद कई स्थानों पर सड़कें बदहाल पड़ी हैं। इससे आवाजाही प्रभावित हो रही है। कारोबार पर भी इसका असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
व्यापारियों ने कहा कि पाइप लाइन का काम पूरा होने के साथ ही सड़कों की मरम्मत कराई जाए। इससे लोगों और दुकानदारों को कम परेशानी होगी।
सैलजा ने समस्या का जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को अधूरे कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उनके निरीक्षण के बाद देर शाम कई स्थानों पर गड्ढे भरने का काम भी शुरू हो गया। बीएंडआर और नगर परिषद की टीमों ने सड़कों की मरम्मत का काम शुरू किया।
सफाई कर्मचारियों को नियमित करे सरकार
व्यापारियों से मुलाकात के बाद सैलजा नगर परिषद कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने धरनारत सफाई कर्मचारी नेताओं से बातचीत की। कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए उन्होंने सरकार से पात्र कर्मचारियों को नियमित करने की दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की।
सैलजा ने कहा कि शहरों की सफाई और सुंदरीकरण पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। दूसरी ओर सफाई कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बार-बार आश्वासन देकर मांगों को लंबित रखना उचित नहीं है। सरकार को कर्मचारियों से किए वादों पर स्पष्ट नीति बनानी चाहिए। सफाई व्यवस्था की रीढ़ कर्मचारियों को सम्मान, सुरक्षा और उचित अधिकार देना भी जरूरी है।
-- -- --
सांसद कोटे से अधिक लोगों तक लाभ पहुंचाने का प्रयास
सिरसा में पानी के टैंकर वितरित करते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत बजट की निर्धारित सीमा होती है। इसके बावजूद उनका प्रयास रहता है कि क्षेत्र से आने वाली अधिक से अधिक जनहित की मांगें पूरी कराई जाएं। उन्होंने कहा कि पेयजल जैसी बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता दी जाती है। पानी के टैंकरों से जरूरतमंद क्षेत्रों के लोगों को राहत मिलेगी।