फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Freedom plates will be served in jail, prisoners will be given kheer, halwa, and chole with laddus, special arrangements for Independence Day

Sirsa News: जेल में सजेगी आजादी की थाली, बंदियों को लड्डुओं के साथ परोसी जाएगी खीर, हलवा और छोले की सब्जी, स्वतंत्रता दिवस पर खास व्यवस्था

Fri, 14 Aug 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 14 Aug 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Freedom plates will be served in jail, prisoners will be given kheer, halwa, and chole with laddus, special arrangements for Independence Day
हितेश चतुर्वेदी
विज्ञापन


सिरसा। स्वतंत्रता दिवस पर जिला जेल में बंदियों के लिए इस बार आजादी की खुशी खास पकवानों के साथ परोसी जाएगी। जेल प्रशासन ने बंदियों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की है। वहीं महिला बंदियों के लिए तीज पर्व मनाने को झूले लगाए जाएंगे।
जेल अधीक्षक जसवंत सिंह ने बताया कि शनिवार को जेल परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर प्रत्येक बंदी को चार-चार लड्डू दिए जाएंगे। भोजन में खीर, हलवा, छोले की सब्जी और रोटी भी परोसी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व की खुशियों में बंदियों को भी सहभागी बनाने का प्रयास किया गया है। स्वतंत्रता दिवस के साथ जेल में तीज पर्व भी मनाया जाएगा। महिला बंदियों के लिए परिसर में झूले लगाए जाएंगे। वे पारंपरिक तरीके से तीज पर्व का आनंद ले सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसवंत सिंह ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजन बंदियों में सकारात्मक सोच विकसित करने में सहायक होते हैं। इससे उन्हें मानसिक सुकून मिलता है और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।
जेल प्रशासन की ओर से समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं ताकि बंदियों को सकारात्मक और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed