{"_id":"6a7f53ad205db4c57300d8aa","slug":"congress-outrage-at-ambedkar-chowk-bjp-cornered-over-alleged-purification-of-kharges-stage-mp-says-principles-of-equality-were-insulted-sirsa-news-c-128-1-svns1027-163252-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: आंबेडकर चौक पर कांग्रेस का आक्रोश, खड़गे के मंच के कथित शुद्धिकरण पर भाजपा को घेरा, सांसद बोलीं-समानता के सिद्धांतों का हुआ अपमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: आंबेडकर चौक पर कांग्रेस का आक्रोश, खड़गे के मंच के कथित शुद्धिकरण पर भाजपा को घेरा, सांसद बोलीं-समानता के सिद्धांतों का हुआ अपमान
Fri, 14 Aug 2026 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
आंबेडकर चौक पर धरने पर बैठीं सांसद सैलजा व कांग्रेस कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद मंच के कथित शुद्धिकरण पर कांग्रेस ने सिरसा में विरोध जताया। सांसद कुमारी सैलजा के नेतृत्व में शुक्रवार को विधायकों और कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर चौक पर करीब आधे घंटे तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के कारण यातायात प्रभावित रहा। पुल से गुजर रहे वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाना पड़ा।
सैलजा ने कहा कि हल्द्वानी में खड़गे की सभा के बाद मंच के कथित ‘शुद्धिकरण’ की घटना संविधान और सामाजिक समानता की भावना के विपरीत है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खड़गे और देश की जनता से माफी मांगने की मांग की।
उन्होंने कहा कि देश आजादी का पर्व मनाने की तैयारी कर रहा है। दूसरी ओर ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जो डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान में निहित समानता के सिद्धांतों पर सवाल खड़े करती हैं।
विज्ञापन
सैलजा ने कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी समाज को शुद्ध और अशुद्ध की मानसिकता से देखना चिंताजनक है। धर्म और जाति के आधार पर भेदभाव देश को मजबूत नहीं, बल्कि कमजोर करता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा नेता जेपी नड्डा ने मामले की जांच की बात कही है। केवल जांच की घोषणा पर्याप्त नहीं है। जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। प्रदर्शन में विधायक गोकुल सेतिया और कालांवाली विधायक शीशपाल केहरवाला सहित कांग्रेस के कई नेता शामिल हुए।
जिलाध्यक्ष प्रदर्शन में नहीं आईं नजर
जिलाध्यक्ष संतोष बैनीवाल प्रदर्शन में नजर नहीं आईं। वह वैदवाला में किसानों के धरने पर समर्थन देती दिखाई दीं। प्रदर्शन में डॉ. केवी सिंह, वीरभान मेहता, कृष्णा फोगाट, राजकुमार शर्मा, नवीन केडिया, राजेश चाडीवाल, लादुराम पूनिया, जग्गा सिंह बराड़ और सतपाल मेहता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।