{"_id":"6a7f559bf19700933e006f11","slug":"independence-day-celebration-tight-security-for-the-pride-of-the-tricolor-650-soldiers-will-manage-the-front-agriculture-minister-shyam-singh-rana-will-hoist-the-flag-at-shaheed-bhagat-singh-stadium-sirsa-news-c-128-1-sir1004-163249-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस समारोह : तिरंगे की शान में सुरक्षा का सख्त पहरा, 650 जवान संभालेंगे मोर्चा, शहीद भगत सिंह स्टेडियम में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा फहराएंगे तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस समारोह : तिरंगे की शान में सुरक्षा का सख्त पहरा, 650 जवान संभालेंगे मोर्चा, शहीद भगत सिंह स्टेडियम में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा फहराएंगे तिरंगा
Fri, 14 Aug 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
सिरसा में राजस्थान सीमा पर वाहनों की तलाशी लेते पुलिसकर्मी । पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर सिरसा जिला सुरक्षा के कड़े घेरे में रहेगा। पंजाब और राजस्थान की सीमाओं पर विशेष नाकाबंदी की गई है। पुलिस वाहनों की गहन जांच कर रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।
जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह शनिवार को शहीद भगत सिंह स्टेडियम में होगा। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा मुख्य अतिथि होंगे। वह राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
सुरक्षा को देखते हुए मुख्य समारोह स्थल पर 650 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, प्रमुख बाजारों, चौराहों और सरकारी कार्यालयों समेत भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। पुलिस टीमें लगातार गश्त करेंगी। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की जाएगी।
विज्ञापन
समारोह में जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आमजन की बड़ी संख्या में भागीदारी रहेगी। स्कूली विद्यार्थी देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। पीटी शो में 900 से अधिक विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
-- -- -- -- -
सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : एसपी
पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव का पर्व है। इसकी सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता, जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।
सादी वर्दी में भी रहेगी पैनी नजर
समारोह स्थल के आसपास यातायात व्यवस्था के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। वाहनों की पार्किंग के लिए अलग व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए सादी पोशाक में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। वे समारोह में आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। पुलिस का उद्देश्य समारोह को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराना है।