फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   In the Sirsa Bar Association elections, 1686 lawyers will vote; the election committee will be formed next week

Sirsa News: सिरसा बार एसोसिएशन चुनाव में 1686 अधिवक्ता करेंगे मतदान, अगले सप्ताह गठित होगी चुनाव कमेटी

Fri, 14 Aug 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 14 Aug 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
In the Sirsa Bar Association elections, 1686 lawyers will vote; the election committee will be formed next week
सिरसा। सिरसा बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शपथ पत्र जमा कराने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। 14 अगस्त अंतिम तिथि तक कुल 1686 अधिवक्ताओं ने शपथ पत्र जमा कराए। इनमें उन्होंने वकालत के अलावा किसी अन्य व्यवसाय या नौकरी से जुड़े नहीं होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के उपप्रधान अधिवक्ता केवल कंबोज ने बताया कि चुनाव नियमों के तहत केवल ऐसे अधिवक्ता ही मतदान कर सकेंगे, जो वकालत के अलावा कोई अन्य कार्य नहीं कर रहे हैं। एसोसिएशन में कुल 2882 सदस्य हैं। ऐसे में 11 सितंबर को होने वाले चुनाव में 1686 अधिवक्ता मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह चुनाव कमेटी का गठन किया जाएगा। इसके बाद नामांकन, नामांकन वापसी और जांच की तिथियां घोषित होंगी। इस बार चुनाव प्रचार के लिए भी दिशा-निर्देश तय किए गए हैं। उम्मीदवार बड़ी सभाएं और पोस्टरबाजी नहीं कर सकेंगे। प्रचार केवल पेपरलेस ग्रीन कैंपेन के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के लिए कम से कम 10 वर्ष का वकालत अनुभव जरूरी है। उपाध्यक्ष और सचिव पद के लिए पांच वर्ष जबकि संयुक्त सचिव पद के लिए न्यूनतम तीन वर्ष का अनुभव निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed