सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   15 women honored for good work

Yamuna Nagar News: 15 महिलाओं को किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 08 Mar 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
15 women honored for good work
रादौर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मौजूद महिलाएं, क्लब व अस्पताल का स्टाफ। स्वयं
विज्ञापन
रादौर। रोटरी क्लब व इनरव्हील क्लब की ओर से शनिवार को शहर के सरकारी अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अस्पताल की दंतरोग विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी मार्या मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुई। कार्यक्रम का मंच संचालन इनरव्हील क्लब की प्रधान लक्ष्मी चोपड़ा ने किया। मुख्य अतिथि डॉ. पल्लवी मार्या ने सभी 15 महिलाओं को फूल मालाएं पहना कर व पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया।
Trending Videos

कार्यक्रम में महिला दिवस पर नगर पालिका रादौर की सात महिला सफाई कर्मचारियों, दो अस्पताल महिला कर्मचारी व शहर की अनाज मंडी में चल रही अटल किसान-मजदूर कैंटीन में कार्यरत स्वयं सहायता समूह की छह महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. पल्लवी मार्या ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस दुनियाभर की करोड़ों महिलाओं को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed