सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The first National Lok Adalat will be held on March 14.

Yamuna Nagar News: पहली राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च को लगेगी

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 08 Mar 2026 03:30 AM IST
विज्ञापन
The first National Lok Adalat will be held on March 14.
विज्ञापन
जगाधरी। प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च को लगाई जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम सुमित्रा कादियान ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक मामले, धारा-138 के तहत एनआई एक्ट के मामले, बैंक रिकवरी केस, एमएसीटी मामले, वैवाहिक विवाद मामले, श्रम विवाद मामले, भूमि अधिग्रहण मामले, बिजली और पानी से संबंधित मामले (गैर शमन योग्य मामलों को छोड़कर) वेतन व भत्ते, पुन: परीक्षण लाभ से संबंधित सेवा मामले, राजस्व व अन्य सहायक मामले लिए जाएंगे।
Trending Videos

सीजेएम ने बताया कि आपसी सहमति से हल होने वाले मामलों में राष्ट्रीय लोक अदालत बहुत ही कारगर सिद्ध हो रही हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत में सुनाए फैसले की भी उतनी ही अहमियत है, जितनी सामान्य अदालत में सुनाए फैसले की होती है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सस्ता और सुलभ न्याय मिलता है। राष्ट्रीय लोक अदालतों से लोगों का बिना समय व पैसा गवाएं केसों का समाधान किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed