{"_id":"69ac99504c155bdb6004a96c","slug":"potatoes-are-being-sold-for-rs-2-per-kg-in-the-market-and-rs-15-per-kg-in-the-market-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-152457-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मंडी में दो और बाजार में 15 रुपये किलो बिक रहा आलू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मंडी में दो और बाजार में 15 रुपये किलो बिक रहा आलू
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 08 Mar 2026 03:33 AM IST
विज्ञापन
मॉडल टाउन में बेचने के लिए दुकान पर आलू रखता संचालक। संवाद
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में आलू के दामों में कमी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। आलू मंडियों में एक से दो रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है, जबकि यही आलू शहर के बाजारों में दुकानों पर 15 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच रहा है। 13 से 14 रुपये का मुनाफा सीधे आढ़तियों व व्यापारियों की जेब में जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ किसानों की जेब खाली है। जिले में सब्जियों का कुल रकबा करीब 33,527 हेक्टेयर है।
इनमें आलू की खेती करीब 6,100 हेक्टेयर क्षेत्र में होती है और हर साल करीब 1,62,565 मीट्रिक टन आलू का उत्पादन होता है। इस बार उत्पादन तो ठीक हुआ, लेकिन बाजार में दाम बेहद गिर जाने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि एक कट्टे में करीब 45 से 47 किलोग्राम आलू होता है, जिसे गांव-गांव जाकर में महज 100 रुपये में बेचना पड़ रहा है। इस हिसाब से प्रति किलोग्राम कीमत दो रुपये से भी कम बैठती है।
कई दिन पहले तो आलू का भाव 50 से 80 पैसे प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया था। ऐसे हालात में मजदूरी, बीज, खाद और सिंचाई का खर्च निकालना भी मुश्किल हो गया है।
किसान फूल चंद व रमन का कहना है कि मंडी में कम दाम मिलने के कारण कई किसान अपनी उपज सीधे गांवों में बेचने निकल पड़े हैं। किसान ट्रैक्टर-ट्राली या छोटे वाहनों में आलू भरकर गांव-गांव घूम रहे हैं। संवाद
Trending Videos