सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police verification of tenant and domestic servant is mandatory: Kamaldeep

किरायेदार और घरेलू नौकर का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य : कमलदीप

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 08 Mar 2026 03:32 AM IST
विज्ञापन
Police verification of tenant and domestic servant is mandatory: Kamaldeep
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में कानून व्यवस्था मजबूत रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने किरायेदारों और घरेलू नौकरों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य करने की अपील की है। एसपी कमलदीप गोयल ने आमजन से आह्वान किया है कि मकान, दुकान और संस्थान के मालिक किरायेदार या कर्मचारी रखने से पहले उनका पुलिस सत्यापन अवश्य करवाएं। एसपी ने कहा कि कई बार आपराधिक प्रवृत्ति के लोग किरायेदार बनकर या नौकर के रूप में काम लेकर चोरी, लूट, डकैती और अन्य गंभीर अपराधों की साजिश रचते हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद वे मौके से फरार हो जाते हैं, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे मामलों से बचने के लिए किरायेदारों और घरेलू नौकरों का पुलिस वेरिफिकेशन बेहद जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस सत्यापन में लापरवाही बरतने पर मकान मालिकों, दुकानदारों और संस्थानों के संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि पुलिस वेरिफिकेशन के लिए संबंधित थाना में जाकर फार्म जमा करवाया जा सकता है। साथ ही कर्मचारियों और किरायेदारों के आधार कार्ड की प्रति भी मालिक के पास होनी चाहिए। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed