सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Jadaudi resident DIG Babu Ram honored with President's Police Gallantry Medal

Yamuna Nagar News: जडौदी निवासी डीआईजी बाबू राम राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक से सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 08 Mar 2026 03:33 AM IST
विज्ञापन
Jadaudi resident DIG Babu Ram honored with President's Police Gallantry Medal
डीआईजी बाबू राम को राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित करते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। डीआईपीआर
विज्ञापन
जगाधरी। सीआईएसएफ के स्थापना दिवस समारोह पर भुवनेश्वर के मुंडली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जिले के रहने वाले आईपीएस अधिकारी डीआईजी बाबू राम को उनके साहसिक कार्य के लिए राष्ट्रपति वीरता पदक प्रदान किया। आईपीएस बाबू राम को यह सम्मान वर्ष 2016 में बिहार के जिला औरंगाबाद जिले में बतौर एसपी कार्य करते एक अत्यंत जोखिमपूर्ण नक्सल विरोधी अभियान में असाधारण वीरता व नेतृत्व का परिचय देने के लिए प्रदान किया गया। आईपीएस बाबूराम जगाधरी के गांव जडौदी के रहने वाले हैं।
Trending Videos

डीआईजी बाबू राम को राष्ट्रपति पदक मिलने से परिवार सहित रिश्तेदारों, ग्रामीणों व क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह है। उनके पैतृक घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बता दें कि वर्ष 2016 में आईपीएस एसपी बाबू राम के नेतृत्व में जिला पुलिस और कोबरा कमांडो की संयुक्त टीम ने गया और औरंगाबाद जिलों की सीमा पर स्थित लंगुराही और छकरबंधा के घने जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया था। अभियान के दौरान नक्सलियों ने डुमरी नाला में लगभग एक किलोमीटर क्षेत्र में श्रृंखलाबद्ध लैंडमाइन विस्फोट किए, जिससे नाला के पास आगे बढ़ रही कोबरा की दो टीमों के कुछ जवान घायल हो गए। विस्फोट के तुरंत बाद पहाड़ी की ऊंचाई पर छिपे नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद एसपी बाबू राम ने अदम्य साहस और नेतृत्व का परिचय देते हुए अपनी टीम के साथ मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई में नक्सलियों पर जोरदार हमला किया। इस मुठभेड़ में उनकी टीम ने चार नक्सलियों को मार गिराया तथा उनसे स्वचालित हथियार, गोला-बारूद और अन्य सामग्री बरामद की। एसपी बाबू राम और उनकी टीम ने न केवल घातक नक्सली घात (एम्बुश) को विफल किया, बल्कि घायल जवानों की जान भी बचाई। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में पूरी रात अभियान जारी रहा और घायल जवानों को कंधों पर उठाकर आठ घंटे से अधिक समय तक जंगल में पैदल चलकर सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस असाधारण वीरता, नेतृत्व और कर्तव्यनिष्ठा के लिए राष्ट्रपति द्वारा आईपीएस बाबू राम तथा उनके साथ अभियान में शामिल राज्य पुलिस और कोबरा कमांडो के जवानों को राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक प्रदान करने की घोषणा की गई थी। यह सम्मान उन्हें सीआईएसएफ स्थापना दिवस समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed