फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   250 farmers protesting against the India-US deal were detained and subsequently released

Yamuna Nagar News: भारत-अमेरिका डील का विरोध कर रहे 250 किसानों को हिरासत में लेकर छोड़ा

Tue, 11 Aug 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 11 Aug 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
250 farmers protesting against the India-US deal were detained and subsequently released
जगाधरी अनाज मंडी गेट पर नारेबाजी कर रोष प्रकट करते भाकियू के पदा​धिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भारत-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को किसानों ने जेल भरो आंदोलन किया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर के नेतृत्व में किसान सुबह करीब 11 बजे जगाधरी अनाज मंडी के गेट पर एकत्रित हुए। पुलिस ने 250 किसानों को हिरासत में लेने के कुछ देर बाद छोड़ दिया।
किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रस्तावित व्यापार समझौते को तत्काल रद्द करने की मांग उठाई। आंदोलन को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से मंडी गेट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। किसानों को हिरासत में लेने के के लिए तीन सरकारी बसें मौके पर मंगवाई गई थीं। हिरासत में लेकर किसानों को थोड़ी दूरी पर ले जाकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

किसानों ने करीब डेढ़ घंटे तक मंडी गेट पर बैठकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिसकर्मी मौके पर ही हिरासत से संबंधित कागजात तैयार करते रहे। किसान एक-एक कर पुलिस के पास पहुंचे और अपनी हिरासत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने किसानों को तीन सरकारी बसों में बैठाकर मौके से रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेता सुभाष गुर्जर ने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील लागू होने की स्थिति में छोटे और मध्यम किसानों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा करना मुश्किल हो सकता है। उन्होंने कहा कि इसका असर खेती के साथ-साथ डेयरी और पोल्ट्री क्षेत्र पर भी पड़ने की आशंका है।
उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से देशभर में जेल भरो आंदोलन का आह्वान किया गया था। इसी के तहत यमुनानगर में भी किसानों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी गिरफ्तारी दी है। किसानों की मुख्य मांग है कि प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को तत्काल रद्द किया जाए।

आंदोलन तेज करने की चेतावनी
सुभाष गुर्जर ने आरोप लगाया कि सरकार की मौजूदा नीतियों के कारण किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। यदि मांगों की अनदेखी की गई तो किसान आंदोलन को और व्यापक करने की रणनीति तैयार करेंगे। इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी।

जगाधरी अनाज मंडी गेट पर नारेबाजी कर रोष प्रकट करते भाकियू के पदाधिकारी। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी गेट पर नारेबाजी कर रोष प्रकट करते भाकियू के पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed