फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Heavy vehicles will not ply on the Kanwar Yatra route

Yamuna Nagar News: कांवड़ यात्रा मार्ग पर नहीं चलेंगे भारी वाहन

Tue, 11 Aug 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 11 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles will not ply on the Kanwar Yatra route
रंगबिरंगी चु​न्नियों से सजाया गया भाटली का प्राचीन शिव मंदिर। संवाद - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सावन की शिवरात्रि पर मंगलवार को होने जलाभिषेक को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। भीड़ को देखते हुए उपायुक्त ने सोमवार और मंगलवार को रादौर-दामला क्षेत्र के तीन शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के आदेश दिए हैं। इनमें जेएमआईटी रादौर, पॉलिटेक्निकल कॉलेज दामला और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दामला शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने बताया कांवड़ यात्रा के प्रमुख मार्गों, मंदिरों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जिले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 34 पुलिस नाके स्थापित किए गए हैं। इनमें सात अंतरराज्यीय और 27 जिले के अंदर के नाके शामिल हैं। सभी नाकों पर चौबीसों घंटे पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। करीब 550 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं। कांवड़ियों की अधिक आवाजाही को देखते हुए भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। अंबाला की ओर से सहारनपुर और हरिद्वार जाने वाले भारी वाहनों का निर्धारित कांवड़ यात्रा मार्ग पर आवागमन बंद रहेगा। अंबाला की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को थाना छप्पर से पाबनी-बिलासपुर होते हुए पांवटा साहिब की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

वहीं सहारनपुर जाने वाले वाहनों के लिए छछरौली-बहेट मार्ग को वैकल्पिक रास्ते के रूप में निर्धारित किया गया है। जलाभिषेक के दिन प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए मंदिर परिसरों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। यातायात पुलिस भी प्रमुख स्थानों पर तैनात रहेगी। प्रशासन ने लोगों से निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवालयों में होंगे भंडारे और भजन-कीर्तन
दयालगढ़ के पातालेश्वर शिव मंदिर, कलेसर के महादेव कालेश्वर मठ और भाटली के प्राचीन स्वयंभू शिव मंदिर में विशेष आयोजन होंगे। दयालगढ़ के पातालेश्वर शिव मंदिर के प्रधान डॉ. जनार्दन शर्मा, डॉ. सुधीर शर्मा, आशीष शर्मा, संजय शर्मा, डॉ. सुशील शर्मा, नरेंद्र गर्ग और मास्टर शशि कुमार मंगला ने बताया कि मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। सुबह से शुरू होने वाला भंडारा रात तक चलेगा। श्रद्धालु बावड़ी के दर्शन भी कर सकेंगे। मंदिर में भजन-कीर्तन होगा। कलेसर के महादेव कालेश्वर मठ में भंडारे के साथ भजनों से शिव का गुणगान किया जाएगा। वहीं भाटली के प्राचीन स्वयंभू शिव मंदिर के पुजारी जितेंद्र शास्त्री ने बताया कि सुबह से कांवड़िये और श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ियों के लिए लगाए गए शिविर का समापन भी होगा। भंडारे और कीर्तन में महिलाएं व मंदिर कमेटी के सदस्य शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed