फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Teacher on motorcycle run over and killed by truck in Sadhaura

Yamuna Nagar News: साढौरा में ट्रक से कुचलकर बाइक सवार शिक्षक की मौत

Tue, 11 Aug 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 11 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Teacher on motorcycle run over and killed by truck in Sadhaura
प्रवीण कुमार को ट्रक के नीचे से निकालते राहगीर। संवाद - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। सरावां माइनिंग नाके के पास सोमवार सुबह बाइक सवार शिक्षक को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे वे सड़क पर गिर गए और ट्रक का पहिया उनके ऊपर से निकल गया।
परिजनों के मुताबिक अंबाला के गांव झाड़ूमाजरा निवासी 38 वर्षीय प्रवीण कुमार एचकेआरएन के माध्यम से गांव सादिकपुर स्थित राजकीय मिडिल स्कूल में शिक्षक के तौर पर सेवाएं दे रहे थे। वे सोमवार सुबह बाइक से स्कूल के लिए निकले थे।
विज्ञापन

इसी दौरान उनका छोटा भाई सचिन कुमार भी दूसरी बाइक से पीछे-पीछे जा रहे थे। माइनिंग नाके के नजदीक पहुंचते ही पीछे से आए ट्रक ने प्रवीण की बाइक को चपेट में ले लिया और उनके ऊपर से गुजर गया। प्रवीण को निजी वाहन से जगाधरी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि प्रवीण शादीशुदा थे और उनके परिवार में पत्नी व एक बेटा हैं। साढौरा थाना प्रभारी लखविंदर सिंह ने बताया कि ट्रक मौके पर ही खड़ा मिला। चालक की तलाश की जा रही है।
डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार करते रहे परिजन
परिजनों और ग्रामीणों ने एंबुलेंस व्यवस्था को लेकर रोष जताया। उनका आरोप है कि सूचना देने के बावजूद करीब डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। गंभीर रूप से घायल प्रवीण को पुलिस की मदद से निजी वाहन से जगाधरी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि यदि एंबुलेंस समय पर पहुंच जाती तो शायद प्रवीण की जान बचाई जा सकती थी।

माइनिंग नाका हटाने की मांग
ग्रामीण भूपेंद्र सिंह, जनकराज, केवल सिंह और मंगत राम ने आरोप लगाया कि सरावां-पाबनी मार्ग के तीखे मोड़ पर लगाया गया माइनिंग नाका नियमों के विपरीत है। नाका स्थापित होने के बाद से यहां आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से माइनिंग नाके को मोड़ से हटाकर सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है।

प्रवीण कुमार को ट्रक के नीचे से निकालते राहगीर। संवाद

प्रवीण कुमार को ट्रक के नीचे से निकालते राहगीर। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed