फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers were provided with information about silk production

Yamuna Nagar News: किसानों को रेशम उत्पादन के बारे में दी जानकारी

Tue, 11 Aug 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 11 Aug 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Farmers were provided with information about silk production
प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को जानकारी देती प्र​शि​क्षिका। स्वयं - फोटो : credit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मेरा रेशम- मेरा अभिमान 2.0 अभियान के तहत केंद्रीय रेशम बोर्ड की ओर से गांव ताहरपुर कलां में किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम लगाया गया। इसमें क्षेत्र के करीब 60 किसानों और महिलाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को रेशम उत्पादन के लिए शहतूत पौधरोपण और नर्सरी स्थापना की वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक तकनीकों की जानकारी देना रहा।
कार्यक्रम में किसानों और महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण तना, कलम के चयन व तैयारी, कलम उपचार, नर्सरी बेड तैयार करने, रोपण विधि, पौधों के बीच दूरी, गहराई व स्वस्थ एवं रोगमुक्त पौध सामग्री चयन की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने नर्सरी बेड के रखरखाव, सिंचाई, नमी प्रबंधन और नवरोपित कलमों की देखभाल के बारे में भी प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

किसानों को नर्सरी में तैयार स्वस्थ पौधों को मुख्य खेत में प्रतिरोपित करने की विधि बताई। वहीं, किसानों ने विभिन्न तकनीकों का स्वयं अभ्यास कर व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। कार्यक्रम के दौरान हर घर तिरंगा अभियान के तहत किसानों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना के साथ अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण किसानों और तकनीकी विशेषज्ञों के बीच संवाद का प्रभावी मंच बना। किसानों ने शहतूत की वैज्ञानिक खेती और रेशम उत्पादन से जुड़े सवाल पूछकर जानकारी हासिल की। आयोजकों के अनुसार ऐसी पहल से क्षेत्र में वैज्ञानिक शहतूत प्रबंधन को बढ़ावा मिलेगा और रेशम उत्पादन को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed