सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A young man riding a bike lost his life after being hit by a high-speed trolley.

Yamuna Nagar News: तेज रफ्तार ट्रॉले की टक्कर लगने से गई बाइक सवार युवक की जान

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 30 Apr 2026 03:48 AM IST
विज्ञापन
A young man riding a bike lost his life after being hit by a high-speed trolley.
व्यासपुर सड़क हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिस व लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
व्यासपुर। कपालमोचन रोड पर आंबेडकर भवन के पास बुधवार दोपहर करीब तीन बजे एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें तेज रफ्तार खनन सामग्री से भरे ट्राॅले ने बाइक सवार को बुरी तरह से कुचल दिया।
Trending Videos

हादसे के बाद ट्राॅला चालक युवक को करीब 100 तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। मृतक की पहचान गांव छोली निवासी रमेश कुमार शर्मा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्राला काफी तेज गति में था और पूरी तरह से ओवरलोड था। जैसे ही युवक बाइक पर छोटा बस स्टैड़ व्यासपुर की तरफ जा रहा था, तभी अचानक तेज रफ्तार ट्राले ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। मौजूद लोगों का कहना है कि चालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश तक नहीं की और युवक को काफी दूरी तक घसीटता हुआ ले गया।
हादसे की भयावहता देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। मृतक की पहचान थाना व्यासपुर के गांव छोली निवासी रमेश कुमार शर्मा के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि रमेश कुमार अपने भाई के साथ व्यासपुर चोराही रोड पर वेल्डिंग की दुकान चलाता था।
घटना के समय वह अपनी दुकान से किसी सामान के लिए जा रहा था। जैसे ही वह आंबेडकर भवन व्यासपुर के पास पहुंचा, तभी यह हादसा हो गया। हादसे के बाद चालक मौके से ट्राला छोड़कर फरार हो गया। लोगों का कहना है कि शहर के बीच से दिन-रात खनन से भरे भारी वाहन तेज रफ्तार में गुजरते हैं, जिससे लगातार हादसों का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि शहर के अंदर से गुजरने वाले भारी वाहनों पर दिन के समय पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाए या उनकी गति पर सख्त नियंत्रण किया जाए।
सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और थाना पुलिस से जांच अधिकारी लखविंद्र सिंह एचसी प्रवीन कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत स्थिति को संभालते हुए सड़क के दोनों ओर लगे जाम को खुलवाया और यातायात को सामान्य किया। इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जगाधरी भिजवा दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। फरार चालक की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

व्यासपुर सड़क हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिस व लोगों की भीड़। संवाद

व्यासपुर सड़क हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिस व लोगों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed