{"_id":"69f284e363cc2650d7009426","slug":"there-is-no-space-left-in-the-warehouses-to-store-wheat-15-lakh-sacks-are-lying-in-the-open-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-155212-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गोदामों में नहीं बची गेहूं रखने की जगह, खुले में पड़ीं 1.5 लाख बोरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गोदामों में नहीं बची गेहूं रखने की जगह, खुले में पड़ीं 1.5 लाख बोरियां
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 30 Apr 2026 03:53 AM IST
विज्ञापन
व्यासपुर अनाजमंडी में उठान न होने के कारण खुले में पड़ी गेहूं की बोरियां। संवाद
विज्ञापन
जगाधरी। मंडियों में गेहूं की आवक लगातार जारी है, लेकिन एजेंसियों के पास गोदामों में गेहूं रखने के जगह नहीं बची है। गोदाम में जगह न होने के कारण मंडियों में गेहूं की बोरियों के चट्टे लगे हुए हैं।
हालात यह हैं कि मंडियों के शेड भी गेहूं की बोरियों से ऊपर तक भर चुके हैं। शेड खाली न होने के कारण मंडियों के फड़ पर खुले आसमान के नीचे गेहूं की बोरियां लगाई जा रही हैं। इस दौरान जिले की 13 मंडियों में करीब 1.5 गेहूं की बोरियां उठान के लिए खुले में पड़ी हैं। अब तक जिले की सभी 13 मंडियों में अब तक कुल 298095.96 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। इसमें से एजेंसियों की ओर से कुल 2,74,101 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
अभी 23,994 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जानी बाकी है। परंतु खरीद के अनुरूप उठान बेहद धीमा है। जिले की मंडियों में करीब 18 प्रतिशत खरीदी हुई गेहूं पड़ी है।
अभी तक 2,74,100 मीट्रिक टन में से 2,23,735 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हुआ है। अभी 50,365 मीट्रिक टन गेहूं का उठान होना बाकी है। जिले की सभी एजेंसियों के गोदाम फुल हो गए हैं। गोदाम फुल होने से उठान धीमा हो रहा है और मंडियों में करीब 1.5 लाख गेहूं की बोरियां पड़ी हैं।
इस दौरान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 85,639 , हैफेड ने 1,42,217 व हरियाणा वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन ने 44,630.9 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है।
व्यासपुर की मंडी में 28,823 , छछरौली मंडी में 33,558.1 , गुमथला राव मंडी में 6104 , जगाधरी मंडी में 42,011 , जठलाना अनाज मंडी में 4,465 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। इसी तरह खारवन अनाज मंडी में 4,754 , प्रतापनगर मंडी में 36,849 , सरस्वती नगर मंडी में 40,646.8, रादौर मंडी में 40,020 रणजीतपुर अनाज मंडी में 11,009, रसूलपुर मंडी में 8,407और साढौरा में 17,165 और यमुनानगर मंडी में 289 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है।
वहीं, डीसी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मंडियों का दौरा कर रहे हैं। डीसी प्रीति ने गेहूं की खरीद और उठान में तालमेल बनाए रखने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उठान में किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। गोदामों में जगह न होने से उठान में दिक्कत हो रही है।
Trending Videos