सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Players will show enthusiasm in the district level junior basketball championship.

Yamuna Nagar News: जिलास्तरीय जूनियर बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप में खिलाड़ी दिखाएंगे जोश

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 30 Apr 2026 03:55 AM IST
विज्ञापन
Players will show enthusiasm in the district level junior basketball championship.
बास्केटबॉल ​खिलाड़ियों के साथ संघ पदा​धिकारी, आयोजक व अन्य। संघ
विज्ञापन
जगाधरी। जिला जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन तीन मई को किया जाएगा यह जिलास्तरीय प्रतियोगिता बूड़िया चुंगी रोड स्थित आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला बास्केटबॉल संघ की ओर से करवाई जाएगी इसमें जिलेभर से 50 से ज्यादा टीम भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के संबंध में बुधवार को संघ पदाधिकारियों की बैठक हुई और सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
Trending Videos


संघ की ओर से जूनियर बास्केटबॉल जिलास्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-18 लड़के-लड़कियां भाग लेंगी। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव डॉ. गोपाल सिंह ने बताया कि संयुक्त सचिव विशाल सिंह, सदस्य ऋषभ बत्रा तथा अन्य सभी सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी सदस्यों ने प्रतियोगिता के लिए बेहतर सुझाव दिए और इसकी तैयारियों को लेकर आवश्यक चर्चा की। संयुक्त सचिव विशाल सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का जन्म 1 जनवरी 2008 या उसके बाद होना अनिवार्य है। सभी खिलाड़ियों के लिए अपने साथ आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। इसके बिना खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उनके दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही पंजीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए जिले के सभी स्कूल, खेल नर्सरियों, स्पोर्ट्स क्लब को आमंत्रण दिया गया है। बास्केटबॉल में विद्यार्थियों व खिलाड़ियों का रूझान बढ़े इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस जिलास्तरीय प्रतियोगिता के बाद खिलाड़ी आगामी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed