सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   De-addiction centre records checked

Yamuna Nagar News: नशा मुक्ति केंद्र का जांचा रिकॉर्ड

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 30 Apr 2026 03:49 AM IST
विज्ञापन
De-addiction centre records checked
नशा मु​क्ति केंद्र में औचक निरीक्षण करने पहुंची सीएम फ्लाइंग की टीम। संवाद
विज्ञापन
यमुनानगर। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने बुधवार को वर्कशॉप रोड स्थित एक निजी अस्पताल में छापा मारी कर नशा मुक्ति केंद्र की जांच की। करीब डेढ़ घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान टीम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से जुड़े दस्तावेजों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
Trending Videos

जांच के दौरान टीम ने मरीजों का पूरा रिकॉर्ड खंगाला और दवाइयों की उपलब्धता, स्टॉक रजिस्टर तथा खपत का मिलान किया। कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता की संभावना को ध्यान में रखते हुए हर पहलू को विस्तार से परखा गया। जांच टीम में जिला ड्रग कंट्रोलर डॉ. बिंदू धीमान और डॉ. नितिन भी शामिल रहे। सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई रूटीन चेकिंग के तहत की गई है। जांच के दौरान किसी तरह की खामी सामने नहीं आई है। संवाद

नशा मुक्ति केंद्र में औचक निरीक्षण करने पहुंची सीएम फ्लाइंग की टीम। संवाद

नशा मुक्ति केंद्र में औचक निरीक्षण करने पहुंची सीएम फ्लाइंग की टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed