सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Abhedya mobile app will curb cyber crimes: SP

साइबर अपराधों पर अंकुश लगाएगा अभेद्य मोबाइल एप : एसपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 03:20 AM IST
विज्ञापन
Abhedya mobile app will curb cyber crimes: SP
विज्ञापन
यमुनानगर। साइबर अपराध, धमकी भरे कॉल और रंगदारी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हरियाणा पुलिस ने अभेद्य मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। यह देश का पहला ऐसा डिजिटल सुरक्षा प्लेटफॉर्म बताया जा रहा है, जो संदिग्ध कॉल, मैसेज और ऑनलाइन उत्पीड़न से नागरिकों को सुरक्षित रखने में मदद करेगा।पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने बताया कि अपराधी अब इंटरनेट कॉलिंग और फर्जी नंबरों का इस्तेमाल कर लोगों को निशाना बना रहे हैं, खासकर विदेशी नंबरों से आने वाली कॉल्स बड़ी चुनौती हैं।
Trending Videos

अभेद्य ऐप इन कॉल्स की पहचान कर उन्हें ब्लॉक कर देता है। साथ ही संदिग्ध मैसेज, वॉयस नोट और नोटिफिकेशन को भी डिवाइस से हटाकर उपयोगकर्ता को मानसिक दबाव से बचाता है। यह ऐप एंड्रॉयड और एप्पल दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, जिसे अधिकृत प्रक्रिया के तहत ही डाउनलोड किया जा सकेगा। इसके साथ ही पुलिस ने ड्यूल ओटीपी सिस्टम भी लागू किया है। इस व्यवस्था में किसी भी बैंक ट्रांजेक्शन के लिए ओटीपी खाताधारक और उसके विश्वसनीय परिजन दोनों के पास जाएगा। दोनों की मंजूरी के बाद ही लेन-देन संभव होगा। प्रारंभिक चरण में यह सुविधा 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए लागू की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed