फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   AC copper pipes and wires stolen from five shops.

Yamuna Nagar News: पांच दुकानों से एसी के कॉपर पाइप और वायर चोरी

Thu, 16 Jul 2026 03:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 16 Jul 2026 03:55 AM IST
विज्ञापन
AC copper pipes and wires stolen from five shops.
साढ़ौरा। कस्बे के मोहल्ला सवानिया स्थित वार्ड नंबर-10 की मार्केट में चोरों ने एक ही रात में पांच दुकानों को निशाना बनाकर एसी के कॉपर पाइप और कॉपर वायर चोरी कर लिए। पाइप काटने से एसी की गैस भी पूरी तरह निकल गई, जिससे दुकानदारों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ। घटना के बाद व्यापारियों में रोष है।
विज्ञापन


दुकानदार अमन सैनी और दीपांशु ढींगरा ने बताया कि सुबह दुकानें खोलने के बाद जब एसी चलाए गए तो एरर आने लगा। संदेह होने पर छत पर जाकर देखा तो एसी के कंप्रेसर से कॉपर पाइप और वायर गायब मिले। पाइप काटे जाने के कारण एसी की गैस भी पूरी तरह लीक हो चुकी थी। दुकानदारों ने बताया कि अब प्रत्येक एसी में नई कॉपर पाइप, वायर लगाने के साथ दोबारा गैस भरवानी पड़ेगी, जिस पर हजारों रुपये खर्च होंगे। एसी मैकेनिक के अनुसार पाइप कटने के बाद गैस पूरी तरह निकल जाती है, इसलिए मरम्मत के बाद गैस भरवाना जरूरी होता है। व्यापारियों का कहना है कि हाल के दिनों में इस तरह की कई वारदातें सामने आ चुकी हैं। उन्होंने पुलिस से चोरों का जल्द पता लगाकर कार्रवाई करने और बाजार में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। साढौरा थाना प्रभारी लखविंदर ने बताया कि शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed