सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   AC wire and diesel stolen from IDBI Bank generator

Yamuna Nagar News: आईडीबीआई बैंक से एसी का वायर व जनरेटर से डीजल चोरी

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 06 Apr 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
AC wire and diesel stolen from IDBI Bank generator
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

यमुनानगर। आईडीबीआई बैंक की शाखा भवन के ऊपर रखे एसी के कंप्रेसर की काॅपर वायर के अलावा जनरेटर से करीब 130 लीटर डीजल चोरी कर लिया गया। सुबह जब कर्मचारी बैंक पहुंचे तो चोरी का पता चला। थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही जिले में तीन अलग-अलग जगहाें पर चोरी की वारदात हुई।
रेलवे स्टेशन रोड पर ईस्ट भाटिया नगर की आईडीबीआई ब्रांच इंचार्ज विशाल जैन ने बताया कि शनिवार को जब एसी चलाने लगे तो वह नहीं चले। इसकी जांच की गई तो छत पर लगे एसी कंप्रेसर से दो काॅपर वायर चोरी मिली। वहीं, दूसरी मंजिल पर रखे बैंक के जनरेटर से करीब 130 लीटर डीजल भी निकाला हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, जिले में तीन अलग-अलग जगह पर चोरी की वारदात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भटौली निवासी सचिन के खेत में ट्यूबवेल से सोलर प्लेट, टूलू पंप, स्टार्टर, काॅपर व बिजली की तारें चोरी कर ली गई।
नंदा काॅलोनी निवासी भरत कुमार के मकान का ताला तोड़कर अंगूठी, कंगन, मंगलसूत्र, चांदी की चम्मच, कटोरी व प्लेट चोरी हुई। वहीं लक्ष्मी सिनेमा निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उनके यहां से 20 टूंटियां, तांबे की तार, जनरेटर का बैटरा चोरी कर लिया गया।
शिकायत पर पुलिस ने सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed