{"_id":"69d2c5096010d9105c0a8f57","slug":"arrivals-increased-procurement-slowed-due-to-moisture-in-wheat-lifting-was-also-slow-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-153908-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आवक बढ़ी... गेहूं में नमी होने से खरीद धीमी, उठान भी सुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आवक बढ़ी... गेहूं में नमी होने से खरीद धीमी, उठान भी सुस्त
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी अनाज मंडी में सड़क पर गेहूं को सुखाते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक लगातार बढ़ रही है लेकिन अधिक नमी के कारण खरीद प्रक्रिया धीमी पड़ गई है। मंडियों में गेहूं का उठान भी सुस्त है, जिससे किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। रविवार को खरीद बंद होने के बावजूद मंडियों में गेहूं से भरी ट्रालियां पहुंची। रविवार को मंडियों में 1529 मीट्रिक टन गेहूं पहुंचा। वहीं अब तक कुल 4793 मीट्रिक टन गेहूं पहुंच चुका है।
सरकार की ओर से गेहूं की खरीद 12 प्रतिशत नमी के मानक पर की जा रही है जबकि मंडियों में आ रहे गेहूं में नमी की मात्रा 14 से 16 प्रतिशत तक पाई जा रही है। ऐसे में किसानों को अपनी उपज बेचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नमी को कम करने के लिए गेहूं को मंडियों में फड़ों पर सुखाया जा रहा है।
वहीं, पिछले दो दिनों से मौसम के खराब रुख ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है। खेतों में मजदूरों से ज्यादा कंबाइन मशीन चलती हुई दिख रही हैं ताकि फसल को जल्द से जल्द काटा जा सके। किसान नरेश कुमार, फूलचंद और बलविंद्र सिंह का कहना है कि यदि बारिश हो गई तो गेहूं खेत में ही खराब हो सकता है और कटाई भी मुश्किल हो जाएगी। यही वजह है कि खेतों में कंबाइन मशीनों से तेजी से कटाई की जा रही है।
रविवार सुबह से ही मंडियों में गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियां पहुंचती रहीं। उधर, गेहूं के उठान में धीमापन भी किसानों की परेशानी का बड़ा कारण बन सकता है। अभी तक मंडियों में पहले से खरीदा गया गेहूं समय पर नहीं उठाया जा रहा, जिससे नई फसल के लिए जगह की कमी होने लगेगी।
Trending Videos