{"_id":"69cee8b803e59e96820b5875","slug":"agriculture-minister-visited-the-grain-market-and-took-stock-of-wheat-procurement-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-153785-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कृषि मंत्री ने अनाज मंडी में पहुंच कर लिया गेहूं खरीद का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कृषि मंत्री ने अनाज मंडी में पहुंच कर लिया गेहूं खरीद का जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 03 Apr 2026 03:37 AM IST
विज्ञापन
मार्केट कमेटी व खरीद एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक करते मंत्री श्याम सिंह राणा। डीआईपीआरओ
Link Copied
विज्ञापन
यमुनानगर। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने वीरवार को सरस्वतीनगर अनाज मंडी पहुंच कर गेहूं की आवक व उठान कार्य के साथ-साथ अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दाैरान उन्होंने मार्केट कमेटी के अधिकारियों व एजेंसियों के अधिकारियों को खरीद के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
Trending Videos
कृषि मंत्री ने किसानों से कहा कि किसान की फसल का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदा जाएगा और फसल बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गेहूं खरीद पर बहुत गंभीर है। प्रदेश के मंत्री व विधायक लगातार मंडियों का निरीक्षण भी कर रहे हैं, ताकि किसान को अपनी फसल बेचने में पोर्टल संबंधी या अन्य कोई समस्या न आए। उन्होंने किसानों व आढ़तियों से यह भी अपील की कि वे प्रशासन के साथ आपसी सहयोग व तालमेल से फसल के उठान की समस्या को दूर कर सकते हैं। सरकार द्वारा निर्धारित किए गए मानकों के अनुसार किसानों की फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद किया जाएगा। इस दाैरान उन्होंने व्यापारियों और किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। इस अवसर पर मार्केट कमेटी सरस्वतीनगर के चेयरमैन जसविंद्र सैनी अंबली, डीएफएससी नितिश सिंगला, नायब तहसीलदार संदीप शर्मा, बीडीपीओ श्याम लाल, मार्केट कमेटी के सचिव अवतार सिंह, मांगे राम सहित आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।