सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Trolleys stuck at the market gate due to zero or incomplete crop showing on the portal

Yamuna Nagar News: पोर्टल पर फसल शून्य या अधूरी दिखने से मंडी गेट पर अटकीं ट्रालियां

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 03 Apr 2026 03:54 AM IST
विज्ञापन
Trolleys stuck at the market gate due to zero or incomplete crop showing on the portal
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी व रादौर अनाज मंडियों में 28 मार्च से सरसों की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है लेकिन पोर्टल पर फसल शून्य या अधूरी दिखने से किसानों की ट्रालियां मंडी गेट पर अटकी हैं और वह आढ़तियों के पास नहीं पहुंच पा रहे हैं।
Trending Videos

बिना सत्यापन और गेट पास के किसान मंडी में फसल नहीं बेच पा रहे। ऐसे में किसानों को कभी आढ़ती तो कभी पटवारी के पास चक्कर काटना पड़ रहा हैं। जब तक पटवारी द्वारा फसल का सत्यापन नहीं किया जाता, तब तक सरसों की बिक्री संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई मामलों में किसानों की पूरी फसल की बजाय केवल आंशिक सत्यापन ही किया गया है, जिससे समस्या और बढ़ गई है। जगाधरी अनाज मंडी में सरसों बेचने पहुंचे गूगलो गांव के किसान धर्मपाल ने बताया कि उन्होंने करीब सवा तीन एकड़ में सरसों की बिजाई कर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया था।
वह ट्राली में लगभग 28 क्विंटल सरसों लेकर आए थे, लेकिन गेट पास बनवाने के दौरान पोर्टल पर केवल 17 क्विंटल का ही सत्यापन दिखाया गया। ऐसे में उन्हें मजबूरन केवल 17 क्विंटल सरसों ही बिकेगी, जबकि बाकी 11 क्विंटल के लिए दोबारा सत्यापन कराकर फिर से मंडी आना होगा। इस प्रक्रिया से किसानों का समय और खर्च दोनों बढ़ रहे हैं। एक ही फसल को बेचने के लिए उन्हें बार-बार मंडी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। वहीं वीरवार को ऐसे भी किसान आए जिनकी फसल पोर्टल पर शून्य दिखाई दे रही है। उनकी स्थिति और भी खराब है, क्योंकि उन्हें मंडी से वापस अपने गांव के पटवारी के पास जाना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed