सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Arrangements were made at the station before the inspection of the Railway General Manager

Yamuna Nagar News: रेलवे महाप्रबंधक के निरीक्षण से पहले स्टेशन पर व्यवस्थाओं को किया दुरुस्त

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 08 Mar 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Arrangements were made at the station before the inspection of the Railway General Manager
जीएम के निरीक्षण को लेकर स्टेशन पर प्लेटफार्म की दीवारें रंगते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
जगाधरी। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक यमुनानगर जगाधरी स्टेशन का निरीक्षण करने आ रहे हैं। हालांकि महाप्रबंधक का अधिकारिक प्लान अभी नहीं आया है लेकिन 15 मार्च के बाद कभी भी उनका दौरा हो सकता है। ऐसे में रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है। स्टेशन पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के साथ नागरिक सुविधाएं व सेवा प्रणाली भी बेहतर की जा रही है। प्रत्येक काम पर मंडल कार्यालय से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। एस्केलेटर व लिफ्ट लगाने का काम भी तेज कर दिया गया है।
Trending Videos

स्टेशन की दीवारों के साथ प्लेटफार्म के पोल, शेड सभी रंग दिए गए हैं। इसके अलावा प्लेटफार्म की खराब कोच डिस्पले भी ठीक कर दी गई है। प्लेटफार्म पर विभिन्न स्थानों पर दिशा सूचक व कार्यालयों के बोर्ड लगा दिए गए हैं। प्रवेश पर भी वेटिंग रूम, राजकीय रेलवे पुलिस थाना, रेलवे सुरक्षा बल थाना, स्टेशन अधीक्षक, स्टेशन मास्टर कार्यालय, पूछताछ, टिकट घर, आरक्षण केंद्र सहित अन्य कार्यालयों की सूचना के लिए डिस्पेल बोर्ड लगाया गया है। इस दौरान रेलवे अधिकारियों का मुख्य ध्यान सफाई व्यवस्था पर है। इसके लिए प्लेटफार्म ही नहीं बल्कि रेल ट्रैक भी चकमा दिया गया है। प्लेटफार्म के दोनों तरफ लाल सफेद रंग की पुताई की गई है। खंभों पर सिल्वर पेंट किया गया है। ठंडे पानी के लिए वाटर कूलरों की सफाई कर चालू करवा दिए गए हैं। स्टेशन पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी गई हैं। इसके लिए मंडल स्तर पर अधिकारी निरीक्षण कर रिपोर्ट ले रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्कशॉप के साथ देंगे इंजीनियरिंग

रेलवे जीएम यमुनानगर जगाधरी स्टेशन के बाद जगाधरी वर्कशॉप का निरीक्षण कर सकते हैं। ऐसे में जगाधरी वर्कशॉप स्टेशन व कारखाने में भी इसी तरह के काम चल रहे हैं। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान जीएम रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग की कार्यप्रणाली, उनकी मशीने, तरीके भी देखेंगे। इसके लिए प्लेटफार्म नंबर एक पर स्टेशन मास्टर कार्यालय के पास प्रदर्शनी लगाई जाएगी। ऐसे में इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी हर दिन स्टेशन का दौरा कर रहे हैं।
--------
वर्जन
रेलवे महाप्रबंधक का दौरा प्रस्तावित है। हालांकि इसकी अधिकारिक तौर पर इसकी तिथि की घोषणा नहीं की गई है। परंतु मार्च में निरीक्षण होना है। इसके लिए स्टेशन पर कई तरह के काम किए जा रहे हैं। यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के काम चल रहे हैं, जो शीघ्र निपटा लिए जाएंगे।
एनके झा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक।
---------

जीएम के निरीक्षण को लेकर स्टेशन पर प्लेटफार्म की दीवारें रंगते कर्मचारी। संवाद

जीएम के निरीक्षण को लेकर स्टेशन पर प्लेटफार्म की दीवारें रंगते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed