{"_id":"69f7a4ee2b91fb9e210bb056","slug":"arrested-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-155469-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: चेक से 1.70 लाख निकालने वाला पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: चेक से 1.70 लाख निकालने वाला पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 04 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मुसिम्बल स्थित दवा फैक्टरी के संचालक के खाते से चेक के जरिए 1.70 लाख रुपये निकालने और 90 हजार रुपये की दूसरी कोशिश करने वाले आरोपी को शहर यमुनानगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रड़े का माजरा निवासी दिनेश कुमार के रूप में हुई है, जो पहले फैक्टरी में खातों का काम देखता था।
मॉडल टाउन निवासी फैक्टरी संचालक राहुल भाटिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वीरवार को उनके खाते से 1.70 लाख रुपये निकलने का मैसेज आया। जांच में पता चला कि रकम चेक के माध्यम से रोहित वर्मा के नाम पर निकाली गई। इसके बाद दूसरी पीएनबी शाखा से 90 हजार रुपये निकालने पर बैंक की ओर से खाता स्वामी से पूछा गया तो उन्होंने तुरंत बैंक को भुगतान रोकने के लिए कहा।
सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की पहचान दिनेश के रूप में हुई, जिसने पहले से रखी चेक बुक से चेक चोरी कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी का एक दिन का रिमांड लिया है। थाना शहर के एसएचओ नरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए भेष बदला था। मामले में बैंक स्टाफ और गार्ड की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
Trending Videos