सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Inspected Development Works in the Adibadri Region

Yamuna Nagar News: आदिबद्री क्षेत्र के विकास कार्यों का किया निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 04 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Inspected Development Works in the Adibadri Region
आदिबद्री में विकास कार्यां का निरीक्षण करते चेयरमैन धूमन सिंह किरमच। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

व्यासपुर। सरस्वती हेरिटेज बोर्ड हरियाणा के वाइस चेयरमैन धूमन सिंह किरमच ने रविवार को आदिबद्री क्षेत्र का दौरा कर यहां चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा अब तक आदिबद्री क्षेत्र में करीब 18 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जा चुके हैं। इनमें श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आधुनिक लंगर हाल, यात्रियों के ठहरने के लिए हॉल, पुल निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इसके अलावा काठगढ़ से आदि बद्री मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने हा कि आदिबद्री क्षेत्र ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और यहां श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। सरकार का लक्ष्य है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर और सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिले और स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अवसर मिलें।
उन्होंने कहा कि सरस्वती हेरिटेज बोर्ड और श्राइन बोर्ड मिलकर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता बंतो कटारिया, दीपक शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष तेजेंद्र गोल्डी और पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील राणा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed