{"_id":"69e5339642c611b4650df6c2","slug":"attempt-to-kill-woman-over-dowry-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-154636-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दहेज के लिए महिला को जान से मारने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दहेज के लिए महिला को जान से मारने का प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पति, सास और ससुर पर मारपीट, जान से मारने के प्रयास और जेवरात चोरी करने का आरोप भी है। गांधी नगर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर ससुराल पक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वीना नगर निवासी पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 2024 में चिट्टा मंदिर निवासी युवक के साथ हुई थी। विवाह में परिजनों ने करीब 16 लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन ससुराल पहुंचते ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि उससे कार और नकदी लाने की मांग की गई और कई बार 20 से 50 हजार रुपये मायके से मंगवाए गए।
पीड़िता का कहना है कि ससुराल पक्ष ने उसके करीब 6.50 लाख रुपये के जेवर भी अलमारी से गायब कर दिए और उसके नाम पर बैंक लोन लेने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और धमकियां दी गईं। पंचायत में समझौते के बाद भी स्थिति नहीं सुधरी और उसे दोबारा प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया गया।
महिला का आरोप है कि एक बार सास ने बाल पकड़ कर गिराया और पति ने गला दबाने का प्रयास किया। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने उसे बचाया। फिलहाल पीड़िता मायके में रह रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X