{"_id":"69e84a718f139fbf9e0352e2","slug":"firing-in-radour-of-yamunanagar-miscreants-fire-12-15-rounds-at-former-sarpanch-s-house-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर के रादौर में फायरिंग: बदमाशों ने पूर्व सरपंच के घर पर 12-15 राउंड चलाई गोलियों, 3 युवक बाइक पर आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर के रादौर में फायरिंग: बदमाशों ने पूर्व सरपंच के घर पर 12-15 राउंड चलाई गोलियों, 3 युवक बाइक पर आए
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Wed, 22 Apr 2026 09:41 AM IST
विज्ञापन
सार
यमुनानगर में हुए हमले में परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
यमुनानगर के रादौर क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब आधी रात को भूरेवाला गांव में अज्ञात बदमाशों ने पूर्व सरपंच के घर को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार बाइक सवार 3 युवक देर रात गांव में पहुंचे और अचानक घर पर लगभग 12 से 15 राउंड गोलियां चला दीं। गोलीबारी की इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
Trending Videos
गनीमत रही कि इस हमले में परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। लगातार हो रही फायरिंग की घटनाओं के चलते क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की गहन जांच जारी है।

कमेंट
कमेंट X