सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   BJP Mahila Morcha burns effigy of Congress

Yamuna Nagar News: भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका कांग्रेस का पुतला

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 23 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
BJP Mahila Morcha burns effigy of Congress
विज्ञापन
यमुनानगर। भाजपा महिला मोर्चा ने बुधवार को जगाधरी के मटका चौक पर महिला जन आक्रोश प्रदर्शन किया। इसमें कांग्रेस और इंडी गठबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया गया।
Trending Videos

जिलाध्यक्ष प्रीति जौहर ने कहा कि संसद में महिला सशक्तीकरण से जुड़े नारी शक्ति वंदन विधेयक का दो-तिहाई बहुमत से पारित न हो पाना देश की महिलाओं के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि 17 अप्रैल का दिन इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो सकता था लेकिन विपक्ष की रणनीति के चलते यह लोकतंत्र का काला दिन बन गया। उन्होंने कहा कि इस विधेयक का विरोध कर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने देश की करोड़ों महिलाओं की आकांक्षाओं पर आघात किया है। नगर निगम मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि यह लड़ाई परिवारवाद और सामान्य महिला के अधिकारों के बीच है और विपक्ष नहीं चाहता कि आम महिलाएं संसद तक पहुंचे। पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद ने कहा कि विधेयक पारित न होने के बाद विपक्ष का जश्न मनाना नारी शक्ति का अपमान है। इस मौके पर जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह राणा, भाजपा नेत्री सुनीता शर्मा, पार्षद रीना रस्तोगी, विपुल गर्ग, प्रियांक शर्मा, अंकित गोयल, दीक्षा बरार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed