सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Lifting in the markets is slow, sacks of wheat lie from the shed to the barn.

Yamuna Nagar News: मंडियों में उठान धीमा, फड़ से शेड तक पड़े गेहूं की बोरियां

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 23 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Lifting in the markets is slow, sacks of wheat lie from the shed to the barn.
विज्ञापन
जगाधरी। जिले की मंडियों में हर दिन गेहूं की आवक बढ़ रही है। आवक बढ़ने के साथ खरीद में भी तेजी आई है, लेकिन आवक और खरीद के तरह उठान में तेजी नहीं आई है। उठान बेहद धीमा चल रहा है। उठान धीमा होने के कारण किसानों, आढ़तियों, श्रमिकों व आने वाले सभी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि कुल खरीद की करीब 54 प्रतिशत गेहूं जिले की मंडियों में ही पड़ी है। अभी तक मात्र 46 प्रतिशत गेहूं का उठान हो पाया है।
Trending Videos

यही नहीं हर दिन में मंडियों में खरीदी की गेहूं की मात्रा बढ़ती जा रही है। हालात ऐसे हैं कि किसानों को मंडी में फसल सूखाने के लिए जगह नहीं मिल रही है। जगह के लिए किसानों को गेहूं ट्रॉली में रखकर इंतजार करना पड़ रहा है। उठान न होने से मंडियों में गेहूं के कट्टों के चट्टे लगे हुए हैं। जिले में अभी 223890.8 एमटी गेहूं खरीदी गई है। इसमें से सिर्फ 120175.6 एमटी का उठान हुआ है और 103,715.2 एमटी गेहूं मंडियों में ही पड़ी हुई है। कुल खरीदी में से 53.68 प्रतिशत गेहूं अभी भी मंडियों में पड़ी है। इससे मंडियों में नहीं बची है, किसानों को फसल उतारने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। जिले में कुल 223891 एमटी की खरीद हुई है और 246723 एमटी गेहूं की कुल आवक हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed