{"_id":"69e92885180535ab190947ab","slug":"fire-breaks-out-in-plastic-bag-warehouse-owner-injured-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-154850-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: प्लास्टिक के कट्टों के गोदाम में आग, मालिक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: प्लास्टिक के कट्टों के गोदाम में आग, मालिक झुलसा
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
शादीपुर प्लाईवुड फैक्टरी में लगी आग से उठता धूआं। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यमुनानगर। गांव शादीपुर में बुधवार दोपहर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेतों के बीच बने एक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि उसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। पूरे क्षेत्र में हड़कंप का माहौल बन गया। इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, हालांकि गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं, हादसे में गोदाम मालिक सहारनपुर निवासी मुनीर झुलसा गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।
आग दोपहर करीब ढाई से तीन बजे के बीच उस गोदाम में लगी, जहां चीनी के कट्टों को रि-साइकिल करने का कार्य किया जाता था। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण जलती बीड़ी मानी जा रही है। आशंका है कि किसी व्यक्ति ने बीड़ी पीकर उसका जलता टुकड़ा कट्टों पर फेंक दिया, जिससे आग भड़क गई। हालांकि प्रशासन ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। आग की चपेट में आकर लाखों रुपये के चीनी के कट्टे जलकर राख हो गए। इसके अलावा एक नई बलेनो कार, दो ट्रैक्टर और एक ट्रॉली भी पूरी तरह जल गए। आग पास खड़ी गेहूं की तैयार फसल तक पहुंच गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
लोगों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां देर से मौके पर पहुंचीं और पर्याप्त संसाधनों की भी कमी रही। हालांकि दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया और उसे आसपास के खेतों में फैलने से रोक दिया। घटना के दौरान गोदाम में काम कर रहा एक मजदूर झुलस गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल प्रशासन आग के कारणों की जांच और नुकसान का आकलन कर रहा है। खेत मालिक अंग्रेज सिंह ने बताया कि राहगीरों से सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचे तो गोदाम पूरी तरह आग की चपेट में था, जिससे उनकी गन्ने की फसल और पॉपुलर के पेड़ों को भारी नुकसान हुआ। वहीं, कर्मवीर सिंह ने कहा कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो नुकसान और अधिक हो सकता था।
थाना सदर यमुनानगर प्रभारी कंवलजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हादसे में किसी के झुलसने व हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। गोदाम सहारनपुर निवासी मुनीर चलता है और हादसे के दौरान वह लपटों की चपेट में आया था, जिससे वह मामूली रूप से झुलस गया था, लेकिन वह बिल्कुल ठीक है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X