{"_id":"6a74e299c85da03f5a006d0d","slug":"body-of-a-young-man-found-in-a-water-filled-pit-in-a-field-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-160844-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: खेत में पानी से भरे गड्ढे में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: खेत में पानी से भरे गड्ढे में मिला युवक का शव
Fri, 07 Aug 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सदर जगाधरी क्षेत्र के गांव मंधार के पास खेतों में पानी से भरे गड्ढे से वीरवार सुबह गांव ज्ञानेवाला निवासी 44 वर्षीय कृष्ण कुमार का शव बरामद हुआ। वह मंगलवार से लापता थे। शव के पास शराब की खाली बोतल मिलने के बाद पुलिस ने आशंका जताई है कि वह नशे की हालत में पानी से भरे गड्ढे में गिर गए, जिससे उसकी मौत हो गई।
गांव ज्ञानेवाला निवासी कृष्ण कुमार के बेटे शिवम ने बुधवार रात पिता के लापता होने की शिकायत सदर जगाधरी थाना पुलिस को दी थी, जिस पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया। जांच अधिकारी हरी राम ने बताया कि कृष्ण कुमार मंगलवार को घर से निकला था। वह शराब पीने का आदी था और उस दिन भी नशे में था।
देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान गांव मंधार के पास खेतों के निकट उसकी चप्पल मिली थी, लेकिन भारी बारिश के कारण खेतों में पानी भरा होने से उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन
वीरवार सुबह पानी का स्तर कम होने पर खेत के गड्ढे में शव दिखाई दिया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में नशे की हालत में गड्ढे में गिरने से मौत होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
युवक की नहर के किनारे मिली चप्पल
यमुनानगर। सदर जगाधरी क्षेत्र के गांव भगवानगढ़ से 24 वर्षीय युवक लापता हो गया। परिजनों ने उसकी तलाश की तो पश्चिमी यमुना नहर की पटरी के पास उसकी चप्पल पड़ी मिली। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। गांव भगवानगढ़ निवासी रामदास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा राहुल बुधवार रात करीब 10 बजे वह घर से अचानक कहीं चला गया। काफी देर तक नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान पश्चिमी यमुना नहर की पटरी के पास उसकी चप्पल मिली। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह का कहना है कि युवक की तलाश की जा रही है और परिजनों से भी लगातार संपर्क रखा जा रहा है। संवाद