{"_id":"6a74e169be5a7b250c0e613b","slug":"electricity-employees-staged-a-protest-by-halting-work-for-three-hours-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-160835-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बिजली कर्मचारियों ने तीन घंटे काम बंद कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बिजली कर्मचारियों ने तीन घंटे काम बंद कर किया प्रदर्शन
Fri, 07 Aug 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
व्यासपुर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते बिजली कर्मचारी। प्रवक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बिजली कर्मचारियों ने वीरवार को तीन घंटे तक काम बंद कर गेट मीटिंग की और सरकार व निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया। कर्मचारियों ने सुबह नौ से 12 बजे तक प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
सब यूनिट प्रधान रणजीत सिंह की अगुवाई में आयोजित गेट मीटिंग में कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार बिजली निगम का निजीकरण करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। उनका कहना था कि इसकी शुरुआत नूंह में एग्री डिस्कॉम बनाकर की गई है, जो करीब 5427 करोड़ रुपये के घाटे के साथ शुरू हुआ है।
कर्मचारियों ने समानांतर ठेकेदारी व्यवस्था लागू किए जाने का भी विरोध किया। हरियाणा बिजली कर्मचारी संगठन सहित अन्य कर्मचारी संगठनों ने सरकार की नीतियों के विरोध में 11 अगस्त से प्रदेशव्यापी हड़ताल का निर्णय लिया है। सरकार ने कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में यूनिट प्रधान अमीर चंद, वरिष्ठ उपप्रधान रमन गर्ग, रविंद्र कुमार, अमित सैन, प्रदीप जेई, राजीव कुमार, प्रवीण कुमार, बलिंद्र सिंह, रिंकल जेई, लाभ सिंह, दीपक कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।