{"_id":"6a74e41a50e684a0e70fb68b","slug":"porsche-carrying-people-returning-from-a-birthday-party-climbs-divider-and-overturns-four-injured-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-160831-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जन्मदिन पार्टी से लौट रहे लोगों की पोर्शे कार डिवाइडर पर चढ़ पलटी, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जन्मदिन पार्टी से लौट रहे लोगों की पोर्शे कार डिवाइडर पर चढ़ पलटी, चार घायल
Fri, 07 Aug 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
जिमखाना रोड पर क्षतिग्रस्त कार को देखते लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर के सेक्टर-17 स्थित जिमखाना क्लब रोड पर बुधवार देर रात पोर्शे कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में कार सवार दो किशोर और दो युवक घायल हो गए।
इनमें एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, हालांकि परिजन उसे मोहाली के एक निजी अस्पताल ले गए। हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। थाना सेक्टर-17 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हादसा रात करीब डेढ़ बजे शनि मंदिर के नजदीक हुआ। कार जिमखाना क्लब की ओर से पंचायत भवन की तरफ पुराने नेशनल हाईवे की तरफ जा रही थी। तभी कार पहले डिवाइडर पर चढ़ी, फिर स्ट्रीट लाइट के खंभे से टकराई और कई बार पलटती हुई सड़क किनारे बने पेड़ के थड़े से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग धमाके जैसी आवाज सुनकर घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण घायलों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान मॉडल टाउन निवासी 19 वर्षीय परवरगढ़, मॉडल कॉलोनी निवासी 13 वर्षीय मनवंश, कृष्णा कॉलोनी निवासी 13 वर्षीय मोक्ष और सरोजिनी कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय अबीर के रूप में हुई है।
अबीर की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उसे मोहाली के निजी अस्पताल ले गए।
पुलिस के मुताबिक कार परवरगढ़ चला रहा था। सड़क के किनारे पानी जमा होने के कारण चालक ने कार का कट लगाया, जिससे कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पोल व पेड़ से जा भिड़ी।
पूछताछ में पता चला है कि सड़क पर जमा पानी से बचने के लिए चालक ने कार का कट लगाया था। इसके कार अनियंत्रित हो गई। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। -राजिंद्र रोड़, एसएचओ, थाना सेक्टर-17।