फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fluctuations in water level at Hathnikund Barrage

Yamuna Nagar News: हथिनीकुंड बैराज पर जलस्तर में उतार-चढ़ाव

Fri, 07 Aug 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 07 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Fluctuations in water level at Hathnikund Barrage
हथनीकुंड बैराज से यमुना नदी में छोड़ा गया पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर अब हथिनीकुंड बैराज पर भी दिखाई देने लगा है। वीरवार को बैराज पर जलप्रवाह में लगातार उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। दोपहर दो बजे अधिकतम 37,434 क्यूसेक पानी बैराज पर पहुंचा, हालांकि सिंचाई विभाग ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है और बाढ़ जैसी कोई आशंका नहीं है।
गेज रीडर अली नवाज के अनुसार वीरवार सुबह छह बजे बैराज पर 26,957 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। इसके बाद सुबह आठ बजे यह बढ़कर 31,896 क्यूसेक और सुबह 10 बजे 36,238 क्यूसेक हो गया। दोपहर 12 बजे जलप्रवाह घटकर 30,511 क्यूसेक रहा, जबकि दोपहर दो बजे यह दिन के सर्वाधिक स्तर 37,434 क्यूसेक पर पहुंच गया। शाम चार बजे 34,363 क्यूसेक और शाम पांच बजे 34,705 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दोपहर में बैराज पर पहुंचे 37,434 क्यूसेक पानी में से 20,914 क्यूसेक यमुना नदी में छोड़ा गया, जबकि 14,510 क्यूसेक पश्चिमी यमुना नहर और 2,010 क्यूसेक उत्तर प्रदेश की पूर्वी यमुना नहर की ओर प्रवाहित किया गया। शाम पांच बजे भी जल वितरण लगभग इसी अनुपात में किया गया। उस समय 18,185 क्यूसेक पानी यमुना नदी, 14,510 क्यूसेक पश्चिमी यमुना नहर और 2,010 क्यूसेक पूर्वी यमुना नहर की ओर छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के एक्सईएन विजय गर्ग ने बताया कि पिछले दो दिनों से बैराज पर जलप्रवाह 30 हजार से 50 हजार क्यूसेक के बीच बना हुआ है। उन्होंने कहा कि करीब एक सप्ताह पहले बैराज पर केवल पांच से सात हजार क्यूसेक पानी पहुंच रहा था, लेकिन लगातार बारिश के कारण इसमें बढ़ोतरी हुई है। विभाग की ओर से बैराज पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। फिलहाल बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed