सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Body of elderly woman found in Western Yamuna Canal

Yamuna Nagar News: पश्चिमी यमुना नहर में मिला बुजुर्ग महिला का शव

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 17 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Body of elderly woman found in Western Yamuna Canal
बूड़िया में नहर से शव निकालने के लिए मौके पर पहुंचे गोताखोर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनानगर। बूड़िया पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर से रविवार सुबह एक अज्ञात महिला का निर्वस्त्र अवस्था में शव मिला। पुल के पास नहर में शव बहता हुआ देख ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बूड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला गया।
पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 60 से 65 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। शव पूरी तरह निर्वस्त्र मिलने से मामला संदिग्ध माना जा रहा है। हालांकि प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी प्रकार के चोट या संघर्ष के निशान नहीं पाए गए हैं, जिससे मौत के कारणों पर रहस्य बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक महिला की एक बाजू पर ओम का टैटू बना हुआ है। दोनों हाथों में कड़े और उंगलियों में अंगूठियां भी मिली हैं। इन्हीं पहचान चिन्हों के आधार पर पुलिस आसपास के क्षेत्रों में शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। जांच अधिकारी जगदीप मोर ने बताया कि रविवार सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली थी कि दादूपुर की ओर से एक शव नहर में बहता हुआ आ रहा है।

इसके बाद गोताखोर अमर सिंह को मौके पर बुलाया गया और बूड़िया पुल के पास शव को पानी से बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि शव एक-दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव को 72 घंटे तक पहचान के लिए रखा जाएगा। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्टों की भी जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि महिला नहर तक कैसे पहुंची और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed