{"_id":"6a0a0221300537b967076f8f","slug":"pole-falls-on-young-man-dies-of-electrocution-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-156245-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: युवक पर गिरा खंभा, करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: युवक पर गिरा खंभा, करंट लगने से मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 17 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
इरफान। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। क्षेत्र के गांव सरावां में रविवार को खेत में घास काटने गए युवक पर अचानक बिजली का खंभा गिर गया, जिससे वह हाई वोल्टेज लाइन के करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। युवक परिवार का इकलौता बेटा था।
मृतक के चचेरे भाई कादिर ने गांव सरावां निवासी 22 वर्षीय इरफान रविवार सुबह करीब 11 बजे साइकिल पर खेत में घास लेने गया था। उसने खेत के बाहर साइकिल खड़ी की और घास काटने लगा। इसी दौरान खेत में लगा बिजली का खंभा अचानक नीचे गिर पड़ा। खंभा गिरते ही बिजली का तार सीधे इरफान के ऊपर आ गिरा। करंट लगने से वह झुलस गया।
काफी देर तक जब इरफान घर नहीं लौटा तो उसके पिता गफूर खेत में पहुंचे। खेत के बाहर साइकिल खड़ी देखकर बेटे की हालत देखकर गफूर की चीख निकल गई। ग्रामीणों ने तुरंत बिजली निगम को सूचना देकर सप्लाई बंद कराई। बाद में ग्रामीणों की मदद से इरफान के शव को खेत से बाहर निकाला गया।
ज्यादा गहराई में नहीं लगा था खंभा
हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी रोष है। मृतक के चचेरे भाई कादिर ने बिजली निगम और संबंधित ठेकेदारों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि खेत में लगाया गया बिजली का खंभा जमीन में केवल दो से तीन फीट तक ही गाड़ा गया था। नीचे कोई मजबूत कंक्रीट बेस भी नहीं बनाया गया था, जिसके कारण खंभा कमजोर होकर गिर गया। बिजली निगम ने नियमों के अनुसार खंभा लगाया होता तो यह हादसा नहीं होता और इरफान की जान बच सकती थी। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।