{"_id":"6a836369e8588985ca078f9e","slug":"body-of-youth-who-went-to-collect-payment-for-work-found-under-bridge-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-161407-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: काम के पैसे लेने गए युवक का शव पुल के नीचे मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: काम के पैसे लेने गए युवक का शव पुल के नीचे मिला
Tue, 18 Aug 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। काम के पैसे लेने के लिए घर से शनिवार को निकले चाऊवाला निवासी हरीश की मौत हो गई। रविवार सुबह उसका शव विश्वकर्मा चौक के पास रेलवे ब्रिज के नीचे मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस को हरीश के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं।
पिता पुष्प राज ने बताया कि हरीश ठेकेदार पहल सिंह और आशु से पैसे लेने के लिए गया था। परिजनों ने उसकी मौत के मामले में दोनों की भूमिका की जांच करने की मांग की है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल और आसपास जांच की जा रही है।
पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हरीश रेलवे ब्रिज के नीचे किन परिस्थितियों में पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई। चाऊवाला निवासी हरीश शनिवार सुबह काम के पैसे लेने के लिए घर से निकला था। परिजनों के अनुसार देर रात तक वापस नहीं लौटने पर उन्होंने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। रविवार सुबह पुलिस ने परिजनों को सूचना दी कि हरीश का शव विश्वकर्मा चौक के पास रेलवे ब्रिज के नीचे मिला है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रवस्ता चमकौर सिंह ने बताया कि फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता लग सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जेब से मिली पर्ची में दो लोगों से पैसे लेने का जिक्र
पुलिस के अनुसार हरीश की जेब से तलाशी के दौरान एक पर्ची बरामद हुई है। पर्ची में पहल सिंह और आशु से पैसे लेने का जिक्र किया गया है। पुलिस इस पर्ची को जांच में अहम मान रही है। परिजनों ने भी आरोप लगाया है कि हरीश पैसे लेने के लिए दोनों के पास गया था।