{"_id":"6982549bc243e26fa00c7b52","slug":"by-joining-the-group-women-are-becoming-self-reliant-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-150828-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: समूह से जुड़कर महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: समूह से जुड़कर महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
आदिबद्री में स्टाॅल का अवलोकन करते सीएम नायब सैनी व अन्य। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गांव अहड़वाला में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में रिया ग्रुप उदाहरण बनकर उभरा है। इस ग्रुप की शुरुआत वर्ष 2019 में की गई थी। कोषाध्यक्ष सोनिका के मार्गदर्शन में यह समूह लगातार प्रगति कर रहा है। इसमें कुल 10 महिलाएं सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं, जो विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी आजीविका सुदृढ़ कर रही हैं।
महिलाओं को पशुपालन, ब्यूटी पार्लर, कंप्यूटर शिक्षा और खेतीबाड़ी से जुड़े आधुनिक प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। विशेष रूप से मशरूम और ब्रोकली की उन्नत खेती के बारे में महिलाओं को जानकारी दी जा रही है, जिससे वे कम लागत में अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकें। इसके साथ-साथ महिलाएं सिलाई-कढ़ाई जैसे पारंपरिक कार्यों के जरिए भी अपने परिवार की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
प्रशिक्षण पूरा करने के बाद महिलाओं को लोन की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाती है, ताकि वे अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकें। इससे महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। रिया ग्रुप की यह पहल न केवल महिलाओं के जीवन स्तर को सुधार रही है, बल्कि पूरे गांव के सामाजिक-आर्थिक विकास में भी योगदान दे रही है।
ग्राम सभा झिलमिल में कुल 120 महिलाएं विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हुई हैं, जिनमें रिया ग्रुप एक प्रमुख समूह है। इस ग्रुप में पिंकी प्रधान के रूप में, निशा सचिव के रूप में कार्य कर रही हैं। सदस्यों में हीरा देवी, गीता देवी, दीपा, अनन्या, सुखविंद्र, रानी देवी, बाला देवी सहित अन्य महिलाएं शामिल हैं।
ये सभी महिलाएं गांव अहड़वाला की निवासी हैं और सामूहिक प्रयास से आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं। प्रधान का कहना है कि रिया ग्रुप की सफलता यह दर्शाती है कि यदि महिलाओं को सही दिशा, प्रशिक्षण और सहयोग मिले, तो वे न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज को आगे बढ़ा सकती हैं। यह समूह ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुका है।
Trending Videos