{"_id":"6982552b8ad95d36b103a4b4","slug":"the-district-has-780-cancer-patients-and-the-day-care-ward-is-providing-relief-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-150845-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जिले में कैंसर के 780 मरीज, डे-केयर वार्ड से मिल रही राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जिले में कैंसर के 780 मरीज, डे-केयर वार्ड से मिल रही राहत
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में बना कैंसर डे केयर वार्ड। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले में हर साल औसतन 100 नए कैंसर मरीज सामने आ रहे हैं। वर्तमान में कैंसर से पीड़ित मरीजों की कुल संख्या 780 तक पहुंच चुकी है। पुरुषों में जहां मुंह, गला और पेट का कैंसर सबसे अधिक पाया जा रहा है, वहीं महिलाओं में स्तन और बच्चेदानी (सर्वाइकल) कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में न केवल यमुनानगर बल्कि आसपास के जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश से भी मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए 10 बेड का अलग कैंसर वार्ड बनाया गया है। इसके अलावा हाल ही में डे-केयर वार्ड की शुरुआत भी की गई है, जहां कीमोथेरेपी देने के बाद मरीजों को कुछ समय निगरानी में रखा जाता है।
जिला नागरिक अस्पताल में कैंसर विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष की तैनाती से मरीजों को बड़ी राहत मिली है। डॉक्टरों के अनुसार कैंसर 50 से 60 वर्ष की उम्र के लोगों में अधिक पाया जा रहा है, लेकिन अब 30 वर्ष से कम उम्र के युवा और यहां तक कि बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। बच्चों का उपचार अधिकतर पीजीआई चंडीगढ़ या अन्य बड़े संस्थानों में चल रहा है। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 में जिले में 105, वर्ष 2024 में 70 और वर्ष 2025 में अब तक 120 नए कैंसर मरीज सामने आ चुके हैं।
जिन पुरुषों का इस समय उपचार चल रहा है, उनमें से करीब 70 प्रतिशत बीड़ी, तंबाकू और सिगरेट का सेवन करने वाले हैं। जो लोग बीड़ी और शराब दोनों का सेवन करते हैं, उनमें कैंसर होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। कैंसर भले ही जानलेवा बीमारी मानी जाती है, लेकिन कई ऐसे मरीज भी हैं जो चौथी स्टेज में होने के बावजूद वर्षों से सामान्य जीवन जी रहे हैं।
समय पर जांच और नियमित उपचार से जीवन को लंबा और बेहतर बनाया जा सकता है। पहले जिले में कोई कैंसर रोग विशेषज्ञ नहीं था और मरीजों को उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ का रुख करना पड़ता था। वर्तमान में हर माह 35 से 40 मरीज कीमोथेरेपी के लिए पहुंच रहे हैं। कैंसर मरीजों को 3000 रुपये मासिक अतिरिक्त पेंशन मिल रही है। जिले में 172 से अधिक लोग इस पेंशन का लाभ उठा रहे हैं।
एचपीवी वैक्सीन बेहद प्रभावी : डॉ. ममता
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ममता गोयल ने बताया कि देश में सर्वाइकल कैंसर तेजी से फैल रहा है। भारत में महिलाओं में यह कैंसर दूसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर स्तन कैंसर है। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन बेहद प्रभावी है। यह वैक्सीन 10 से 45 वर्ष की लड़कियां और महिलाएं लगवा सकती हैं। यह वैक्सीन लड़के भी लगवा सकते हैं, क्योंकि यह ह्यूमन पैपिलोमा वायरस से होने वाला संक्रमण है, जो दोनों को प्रभावित कर सकता है। कैंसर के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करें।
Trending Videos