सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The notorious Noni Rana's shooter, who had even fired a gun at his own mother

Yamuna Nagar News: मां पर भी गोली चला चुका कुख्यात नोनी राणा का शूटर

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 04 Feb 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The notorious Noni Rana's shooter, who had even fired a gun at his own mother
पुलिस पर फायरिंग के बाद मौ​के से असलहा बरामद करती सीआईए की टीम। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

यमुनानगर। स्यालवा गांव के पास पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले खेड़ा मोहल्ला जगाधरी निवासी अरुण उर्फ गोलू उर्फ नॉमी का आपराधिक रिकॉर्ड और भी गंभीर निकला है। आरोपी पर पहले से ही आर्म्स एक्ट के तहत दो प्राथमिकी दर्ज हैं। इतना ही नहीं, आरोपी ने पिछले वर्ष अपनी ही मां पर गोली चला दी थी।
इस मामले में सीआईए टीम ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। इसी मामले में वह जेल में बंद था और 23 दिसंबर 2025 को जमानत पर जेल से बाहर आया था। जमानत पर बाहर आते ही वह नोनी राणा गैंग के संपर्क में आया था। तभी से पुलिस उस पर निगरानी रख रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमानत पर बाहर आने के कुछ ही दिनों बाद आरोपी फिर से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय हो गया। फिलहाल रेलवे अंडरपास से कूदकर भागने के प्रयास में घायल हुआ अरुण जिला नागरिक अस्पताल यमुनानगर में पुलिस निगरानी में भर्ती है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत स्थिर है, लेकिन चोटों के कारण वह अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस उसके पूरी तरह ठीक होने का इंतजार कर रही है, ताकि उससे पूछताछ कर गिरोह और हथियारों से जुड़े नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
मंगलवार को सीआईए-टू कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में डीएसपी रादौर आशीष चौधरी ने बताया कि दो फरवरी को पुलिस को फोन के माध्यम से सूचना मिली थी कि नोनी राणा और मोनू गुर्जर गैंग का सक्रिय सदस्य अरुण उर्फ गोलू कुछ समय पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया है। आरोपी थाना सदर यमुनानगर में 21 जनवरी 2026 को आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज प्राथमिकी में वांछित था।
सूचना में यह भी बताया गया था कि वह गांव गोलनी से स्यालवा गांव को जाने वाली सड़क पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है और किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर अपराध शाखा-टू की टीम ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को घेर लिया और आत्मसमर्पण करने के लिए कहा।
पकड़े जाने के डर से आरोपी ने पिस्टल से पुलिस टीम पर दो गोलियां चला दीं। इनमें से एक गोली सब इंस्पेक्टर रोहन द्वारा पहनी गई बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे उनकी जान बच गई। इसके बाद आरोपी मौके से भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तो वह रेलवे अंडरपास की दीवार से नीचे कूद गया। दीवार की ऊंचाई अधिक होने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तुरंत उसे काबू में लेकर जिला नागरिक अस्पताल यमुनानगर में भर्ती कराया।
सीआईए-टू इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी दो प्राथमिकी दर्ज हैं। 24 जुलाई 2025 की रात को उसने अपने साथियों के साथ मिलकर जगाधरी में घर पर फायरिंग की थी। इसके अलावा वह थाना सदर यमुनानगर में दर्ज शस्त्र अधिनियम की एक अन्य प्राथमिकी में भी वांछित था। आरोपी के ठीक होते ही उससे गहन पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed