{"_id":"6a315e20faf1e40a69052881","slug":"cia-team-pelted-with-stones-while-attempting-to-arrest-wanted-ndps-accused-in-yamunanagar-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: एनडीपीएस के वांछित आरोपी को पकड़ने गई CIA टीम पर हुआ पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल, आरोपी को छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: एनडीपीएस के वांछित आरोपी को पकड़ने गई CIA टीम पर हुआ पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल, आरोपी को छुड़ाया
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
Published by: मयूर शर्मा
Updated Tue, 16 Jun 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
सार
डेहा बस्ती में एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया और आरोपी को छुड़ा ले गए।
यमुनानगर सीआईए टीम पर पथराव
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
यमुनानगर की डेहा बस्ती में मंगलवार शाम एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित आरोपी को पकड़ने पहुंची करनाल की असंध सीआईए टीम पर सैकड़ों लोगों ने हमला कर दिया और आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ा ले गए। पुलिस के अनुसार आरोपी राजेंद्र कुमार बंगाली को पकड़कर वाहन में बैठाया गया था, तभी महिलाओं और पुरुषों की भीड़ ने लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि पुलिस वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए गए।
सूचना पर थाना प्रभारी राजेश राणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कई लोग मौके से भाग गए थे। घायल पुलिसकर्मियों का मेडिकल कराया गया। सीआईए प्रभारी एसआई प्रवीण कुमार ने बताया कि राजेंद्र के खिलाफ 30 अप्रैल को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था और वह वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की बात कही है।