{"_id":"6a33125bfd820008730ac4b2","slug":"rajya-sabha-mp-told-people-about-the-governments-schemes-and-achievements-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-158006-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: राज्यसभा सांसद ने लोगों को बताई सरकार की योजनाएं और उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: राज्यसभा सांसद ने लोगों को बताई सरकार की योजनाएं और उपलब्धियां
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 18 Jun 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा का स्वागत करते नेता व कार्यकर्ता।प्रवक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जगाधरी। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने जिले के विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न वर्गों के लोगों से जनसंपर्क किया। इस दौरान सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की लोगों को जानकारी दी। वहीं, वे कार्यकर्ताओं से मिलने सेक्टर-17 स्थित भाजपा जिला कार्यालय यमुना कमल पहुंचीं। यहां पर कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद का स्वागत किया।
रेखा शर्मा ने कहा कि सरकार ने 12 वर्ष में विकास, विश्वास और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया गया है। आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और जल जीवन मिशन योजना से करोड़ों लोग लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने लोगों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और पात्र व्यक्तियों को भी इनके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। राज्यसभा सांसद ने महिला सशक्तिकरण को मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि लखपति दीदी योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना और नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित है।
हरियाणा भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया ने कहा कि वर्ष 2014 से शुरू हुई विकास यात्रा ने देश के हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का काम किया है। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि सरकार की योजनाओं ने लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर सर्व समाज के लोगों ने राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद, अमन सग्गर, संदीप बजाज, विनय अग्रवाल, कपिल मनीष गर्ग, गौरव गोयल और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -