सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Educate farmers about the ill effects of chemical farming.

Yamuna Nagar News: किसानों को रासायनिक खेती के दुष्प्रभाव बताए

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 18 Jun 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Educate farmers about the ill effects of chemical farming.
साढौरा अनाज मंडी में कार्यशाला के दौरान मौजूद चेयरमैन व किसान। किसान
विज्ञापन
साढौरा। मार्केट कमेटी साढौरा के चेयरमैन नवीन भसीन की पहल पर अनाज मंडी परिसर में जैविक एवं प्राकृतिक खेती विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य किसानों को रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और कम लागत में जहरमुक्त फसल उत्पादन की तकनीकों से जोड़ना था। इस दौरान नगरपालिका चेयरपर्सन ने कहा कि साढौरा सब्जी मंडी में जैविक उत्पादों के लिए अलग स्थान आरक्षित किया जाएगा।

किसान ज्ञानचंद ने कहा कि रासायनिक खाद और कीटनाशकों के अत्यधिक प्रयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती अपनाने से लागत कम होती है और कुछ वर्षों बाद उत्पादन में भी वृद्धि होती है। जिला परिषद चेयरमैन रमेश चंद ठसका ने कहा कि वर्ष 2047 तक जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नगरपालिका चेयरपर्सन शालिनी शर्मा ने कहा कि साढौरा सब्जी मंडी में जैविक उत्पादों के लिए अलग स्थान आरक्षित किया जाएगा। मार्केट कमेटी चेयरमैन नवीन भसीन ने कहा कि अगले दो वर्षों में साढौरा ब्लॉक के 500 एकड़ क्षेत्र को जैविक खेती के दायरे में लाने का लक्ष्य रखा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed